
जय जोहार इंडिया TV भारत के सबसे लोकप्रिय वेब पोर्टल
कांटाहरदी में आयोजित हुआ जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर
रायगढ़, 19 सितम्बर 2024/ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही ग्रामीणों की आवश्यकता एवं समस्याओं के समाधान के लिए रायगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत कांटाहरदी में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। मौके पर विभागीय योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को सामग्री प्रदान भी किए गए। ग्राम पंचायत स्तर पर शिविरों के माध्यम से 1638 आवेदन प्राप्त हुए थे। जिनमें से 1617 आवेदनों का निराकरण किया जा चुका है। इसी प्रकार आज आयोजित शिविर में 422 आवेदन प्राप्त हुए है।




