मुख्य समाचार
महापौर पद पर सशक्त दावेदार, सुजीत लहरे का नेतृत्व इस बार, सामाजिक और राजनीतिक सफर : सुजीत लहरे
छत्तीसगढ़, रायगढ़,

डेस्क खबर- जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क
महापौर पद पर सशक्त दावेदार, सुजीत लहरे का नेतृत्व इस बार, सामाजिक और राजनीतिक सफर : सुजीत लहरे
जय जोहार इंडिया TV न्यूज रायगढ़ नगर निगम चुनावी समर आरंभ, चारों तरफ उम्मीदवारों की भीड़ और इस भीड़ में चमकता सितारा बन कर उभर रहा एक नाम युवा समाज सेवी, भाजयुमो दक्षिण महामंत्री , युवा संकल्प उपाध्यक्ष सुजीत लहरे।
समाज हित में सबसे आगे नजर आने वाले ऐसे व्यक्तित्व जिन्होंने युवा संकल्प संगठन उपाध्यक्ष पद से समाज सेवा की अपनी यात्रा आरंभ की ,युवा संकल्प संगठन समाज सेवा के क्षेत्र में किसी पहचान का मोहताज नहीं,रायगढ़ में जब भी जहां भी समाज विकास,हित विचारों की बात होती है युवा संकल्प का नाम सम्मान के साथ लिया जाता है। युवा संकल्प संगठन समाज हित में सबसे आगे आ कर आवाज उठाता रहा है चाहे वह नशामुक्ति हेतु कार्यक्रम हो , हेलमेट जागरूकता हो ,स्वच्छता अभियान हो तथा जनता के हित में आवाज उठाना हो, आंदोलन कर जनता को उसका हक दिलाना हो सभी में युवा संकल्प उपाध्यक्ष सुजीत लहरे एवं उनके साथी सबसे आगे नजर आते रहे हैं।




