मुख्य समाचार
मांड नदी किनारे पेड़ से लटकी मिली अज्ञात युवक की लाश, इलाके में फैली सनसनी
छत्तीसगढ़, रायगढ़,

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क
मांड नदी किनारे पेड़ से लटकी मिली अज्ञात युवक की लाश, इलाके में फैली सनसनी
जय जोहार इंडिया TV न्यूज खरसिया/रायगढ़
रायगढ़ जिले के खरसिया थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ ग्राम बड़े डूमरपाली और रॉबर्टसन के बीच, मांड नदी के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका हुआ पाया गया है। बड़े डूमरपाली–रॉबर्टसन के पास, मांड नदी किनारे स्थित टॉवर के पास स्थानीय लोगों द्वारा शव देखे जाने के बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुँच चुकी है और जांच शुरू कर दी गई है मृतक की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है।
“नदी किनारे सन्नाटे के बीच जब ग्रामीणों की नजर टॉवर के पास लगे पेड़ पर पड़ी, तो वहां का मंजर देख हर कोई दंग रह गया। एक अज्ञात व्यक्ति का शव फंदे पर झूल रहा था। घटना की खबर आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई है। पुलिस अब इस गुत्थी को सुलझाने में जुट गई है कि यह आत्महत्या है या मामला कुछ और। फिलहाल शव को नीचे उतारने और पंचनामा की कार्रवाई की जा रही है।”
अगला अपडेट:
पुलिस आसपास के गांवों में मृतक के फोटो भेजकर पहचान कराने की कोशिश कर रही है। जैसे ही इस मामले में कोई नया सुराग या पहचान सामने आती है, हम आप तक जानकारी पहुँचाएंगे।।



