मुख्य समाचार
गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर ‘युवा जन सेवा संगठन/छात्र एकता’ सक्रिय; सुरक्षा और सुविधाओं पर प्रशासन शख्त
छत्तीसगढ़, रायगढ़, धरमजयगढ़

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क
गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर ‘युवा जन सेवा संगठन/छात्र एकता’ सक्रिय; सुरक्षा और सुविधाओं पर प्रशासन शख्त
जय जोहार इंडिया TV न्यूज,रायगढ़ धरमजयगढ़ धरमजयगढ़ 24 जनवरी 2026 आगामी गणतंत्र दिवस समारोह को गरिमामय और सुरक्षित बनाने के लिए धरमजयगढ़ के जागरूक युवाओं और छात्र संगठनों ने कमर कस ली है। आज युवा जन सेवा संगठन एवं छात्र एकता धरमजयगढ़ के प्रतिनिधियों ने थाना प्रभारी और विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) को ज्ञापन सौंपकर छात्र-छात्राओं के लिए विशेष व्यवस्थाओं की मांग की।

प्रमुख मांगें और प्रशासन का आश्वासन
संगठन द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में मुख्य रूप से प्रभात फेरी के दौरान छात्र-छात्राओं की सुरक्षा हेतु भारी वाहनों पर प्रतिबंध लगाने, कार्यक्रम स्थल पर स्वच्छ पेयजल और बैठने के लिए मेट व टेंट की समुचित व्यवस्था का मुद्दा उठाया गया।

ज्ञापन पर त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों ने प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि:
यातायात नियंत्रण: रैली के दौरान शहर में भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
छात्र सुविधा: समारोह स्थल पर बच्चों के बैठने के लिए टेंट और मेटिंग की व्यवस्था की जाएगी।
सांस्कृतिक मंच: छात्र-छात्राओं को मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का पूरा अवसर मिलेगा।
पेयजल: आयोजन स्थल पर शुद्ध पेयजल की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।
अधिकारियों ने किया आयोजन स्थल का निरीक्षण
ज्ञापन सौंपने के पश्चात संगठन के सदस्यों ने प्रशासनिक टीम के साथ कार्यक्रम स्थल का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) जनपद पंचायत, तहसीलदार, विकासखंड शिक्षा अधिकारी तथा प्राचार्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मौके पर मौजूद कर्मचारियों को समय सीमा के भीतर सभी तैयारियां पूर्ण करने के कड़े निर्देश दिए।
संगठन की अपील
युवा जन सेवा संगठन के प्रतिनिधियों ने उम्मीद जताई है कि प्रशासन द्वारा दिए गए आश्वासनों पर तत्परता से अमल किया जाएगा। उनका उद्देश्य है कि इस वर्ष का गणतंत्र दिवस समारोह न केवल भव्य हो, बल्कि इसमें शामिल होने वाले छात्र-छात्राएं सुरक्षित और सुविधापूर्ण वातावरण में राष्ट्रीय पर्व का आनंद ले सकें।।



