मुख्य समाचार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर अकलतरा के बरगवां हनुमान मंदिर में जलाए गए 1100 ‘आशीर्वाद के दीये’, उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की हुई कामना
छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर अकलतरा के बरगवां हनुमान मंदिर में जलाए गए 1100 ‘आशीर्वाद के दीये’, उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की हुई कामना
अकलतरा/ देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के पावन अवसर पर आज भारतीय जनता पार्टी अकलतरा नगर मंडल के नेतृत्व में एक भव्य एवं आत्मीय धार्मिक आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर स्थानीय बरगवां हनुमान मंदिर में प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और राष्ट्रसेवा के प्रति उनके अनवरत समर्पण को समर्पित 1100 आशीर्वाद के दीये प्रज्ज्वलित किए गए।
भक्तिमय माहौल में गूंजे ‘विकसित भारत’ के संकल्प
संध्या बेला में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान पूरा बरगवां हनुमान मंदिर परिसर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। दीप प्रज्ज्वलन के पश्चात सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने श्री हनुमान जी के चरणों में शीश नवाकर विशेष प्रार्थना की।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ओजस्वी और दूरदर्शी नेतृत्व में आज भारत हर क्षेत्र में प्रगति की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। बजरंगबली से प्रार्थना की गई कि वे प्रधानमंत्री को असीम शक्ति, सामर्थ्य और उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें, ताकि उनके कुशल मार्गदर्शन में ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने की ऐतिहासिक यात्रा इसी प्रकार निरंतर आगे बढ़ती रहे प्रमुख उपस्थिति




