हनुमान मंदिर के पास हुआ भीषण हादसा घायलों को उपचार के लिए हाटी स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया भर्ती
छत्तीसगढ़ रायगढ़ धरमजयगढ़ छाल

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क
हाटी और सिथरा के बीच हनुमान मंदिर के पास हुआ भीषण हादसा
घायलों को उपचार के लिए हाटी स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया भर्ती
जय जोहार इंडिया TV न्यूज नेटवर्क छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ धरमजयगढ़ मार्ग पर बारातियों से भरी एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में पिकअप सवार कई लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार और मोड़ पर नियंत्रण खोने की वजह से यह हादसा हुआ।

मामला छाल और धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके का है। जानकारी के अनुसार, पिकअप क्रमांक CG 12 BB 7141 ग्राम बनहर से बारातियों को लेकर धरमजयगढ़ की ओर जा रही थी। जैसे ही वाहन हाटी और सिथरा के बीच स्थित हनुमान मंदिर के पास ‘बड़े मोड़’ पर पहुँचा, चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और पिकअप बीच सड़क पर ही पलट गई।
गाड़ी पलटते ही चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत पिकअप से बाहर निकाला गया। हादसे में घायल हुए लोगों को तत्काल हाटी स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया गया है, जहाँ उनका उपचार जारी है।
घटनास्थल की भौगोलिक स्थिति को देखें तो यह मोड़ काफी खतरनाक माना जाता है। चूंकि सिथरा का क्षेत्र धरमजयगढ़ थाना अंतर्गत आता है,
ये तो जांच में ही पता चलेगी कि
हादसा वाहन की तकनीकी खराबी के कारण हुआ या फिर ड्राइवर की लापरवाही से।
फिलहाल, राहत की बात यह है कि सभी घायलों का उपचार जारी है। सड़क हादसों की बढ़ती संख्या एक बार फिर तेज रफ्तार और मोड़ों पर सावधानी बरतने की चेतावनी दे रही है।
विज्ञापन




