मुख्य समाचार
सियासी दिग्गजों का जमावड़ा कांग्रेस नेता जनक जायसवाल के सुपुत्र के विवाह में उमड़ा जनसैलाब
छत्तीसगढ़

सियासी दिग्गजों का जमावड़ा कांग्रेस नेता जनक जायसवाल के सुपुत्र के विवाह में उमड़ा जनसैलाब
छाल :- संस्कारधानी खरसिया की फिजाओं में इन दिनों शहनाइयों की गूंज के साथ साथ रिश्तों और सौहार्द की मिठास घुली हुई है। अवसर था वरिष्ठ कांग्रेस नेता जनक जायसवाल के बड़े सुपुत्र नरेश जायसवाल के परिणय सूत्र में बंधने का। इस मांगलिक उत्सव में छत्तीसगढ़ के राजनीति के कई दिग्गज चेहरे एक ही मंच पर नजर आए जिससे यह आयोजन केवल एक पारिवारिक उत्सव न रहकर सियासी मिलन का केंद्र बन गया

शादी समारोह के दौरान नव दंपति को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देने के लिए प्रदेश के कई प्रभावशाली विधायकों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। आशीर्वाद देने पहुँचने वाले प्रमुख चेहरों में शामिल थे उमेश पटेल विधायक खरसिया,लालजीत सिंह राठिया विधायक धरमजयगढ़, उत्तरी जांगड़े विधायक सारंगढ़ व रामकुमार यादव विधायक चन्द्रपुर इन दिग्गजों के आगमन से समारोह में भारी उत्साह देखा गया। नेताओं ने जनक जायसवाल और उनके परिवार से भेंट कर वैवाहिक गठबंधन की बधाई दी। केवल राजनेता ही नहीं बल्कि जनक जायसवाल के प्रति लोगों का लगाव इस कदर दिखा कि पूरा क्षेत्र इस खुशी में शरीक होने उमड़ पड़ा। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता परिचित सगा संबंधी और क्षेत्रवासी इस हर्षित बेला के साक्षी बने। मेहमानों के स्वागत सत्कार में जायसवाल परिवार ने कोई कसर नहीं छोड़ी वहीं आए हुए लोगों ने नव-विवाहित जोड़े को उपहार और दुआओं से सराबोर कर दिया।




