मुख्य समाचार

दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत उड़े गाड़ियों के परखच्चे मची चीख पुकार

छत्तीसगढ़

दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत उड़े गाड़ियों के परखच्चे मची चीख पुकार

छाल :- रायगढ़ जिले के छाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुड़ेकेला मुख्य मार्ग पर आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब तेज रफ्तार दो मोटर साइकिलें आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक के सामने के हिस्से पूरी तरह चकनाचूर हो गए। इस हादसे के बाद सड़क पर चीख पुकार मच गई जिसे सुनकर आस पास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। ​मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना में शामिल पहली बाइक स्प्लेंडर प्रो CG 12 BC 6255 में कछार निवासी परिवार सवार था। वहीं दूसरी बाइक CG 14 MX 1244 में पत्थलगांव क्षेत्र के दुदुंगजोर कांसाबहार निवासी एक दंपति अपने दो मासूम बच्चों के साथ जा रहे थे।
​प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों गाड़ियां विपरीत दिशा से आ रही थीं और अचानक अनियंत्रित होकर आमने सामने भिड़ गईं। टक्कर होते ही बाइक सवार सड़क पर जा गिरे। गनीमत यह रही कि इतनी बड़ी टक्कर के बावजूद किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई,  हालांकि सभी सवारों को चोटें आई हैं।
हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने मानवता दिखाते हुए घायलों को संभाला। बच्चों की चीखें सुनकर स्थानीय लोग सहम गए थे। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को तुरंत उठाकर प्राथमिक उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छाल भेजा गया। डॉक्टरों के अनुसार सभी घायलों को मामूली चोटें आई हैं और उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!