मुख्य समाचार

बिजली कटौती से फूटा वार्डवासियों का गुस्सा, विद्युत मंडल कार्यालय का किया घेराव

अकलतरा के वार्ड नं. 19 अंधियारीपाठ की समस्या: मुख्य टाउन फीडर से जोड़ने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन

अकलतरा के वार्ड नं. 19 अंधियारीपाठ की समस्या: मुख्य टाउन फीडर से जोड़ने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन

बिजली कटौती से फूटा वार्डवासियों का गुस्सा, विद्युत मंडल कार्यालय का किया घेराव

​जांजगीर-चांपा :  अकलतरा स्थित अंधियारीपाठ, मंडी रोड और नायक टाड़ क्षेत्र में लगातार बिगड़ रही बिजली व्यवस्था को लेकर आखिरकार वार्डवासियों का आक्रोश फूट पड़ा। लंबे समय से जारी अघोषित बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की गंभीर समस्या से परेशान लोगों ने राज्य विद्युत मंडल कार्यालय पहुंचकर जोरदार धरना प्रदर्शन किया और क्षेत्र को मुख्य टाउन फीडर से जोड़ने की पुरजोर मांग उठाई।

दिन में 25 से 30 बार हो रही है ट्रिपिंग

​वार्ड क्रमांक 19 के पार्षद पिंटू बरेठ के नेतृत्व में लगभग 50 से 100 की संख्या में मोहल्लेवासी सहायक कार्यपालक यंत्री कार्यालय पहुंचे और वहां धरना देकर अपनी गहरी नाराजगी जताई। प्रदर्शनकारियों का सीधा आरोप है कि क्षेत्र में प्रतिदिन करीब 25 से 30 बार बिजली बाधित हो रही है। इस बार-बार होने वाली ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज के कारण आम जनजीवन पूरी तरह से पटरी से उतर गया है।

गहराया पेयजल संकट

वार्ड के नागरिकों ने बताया कि लगातार हो रही बिजली कटौती का सीधा असर अब पानी की सप्लाई पर भी पड़ रहा है। बिजली न रहने के कारण जलापूर्ति बाधित हो रही है, जिससे भीषण गर्मी के इस मौसम में लोगों के सामने पेयजल संकट गहरा गया है और उन्हें दैनिक जरूरतों के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है।

उग्र आंदोलन की दी चेतावनी, मिला लिखित आश्वासन

​प्रदर्शन के दौरान क्षेत्रवासियों ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि यदि इस समस्या का शीघ्र और स्थाई समाधान नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में चक्काजाम और उग्र आंदोलन किया जाएगा।

​मंडी रोड और नायक टाड़ क्षेत्र के बिगड़ते माहौल और जनआक्रोश को देखते हुए विद्युत विभाग के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों की मांग को जायज मानते हुए लिखित में आश्वासन दिया कि अगले 30 से 45 दिनों के भीतर इस क्षेत्र को अकलतरा के मुख्य टाउन फीडर से जोड़ दिया जाएगा। इस लिखित भरोसे के बाद ही वार्डवासियों ने अपना धरना प्रदर्शन समाप्त किया। ​इस जन-प्रदर्शन में मुख्य रूप से संतोष केवट, नरहरि राव, राजू यादव, शिव नायक, अनिल यादव, अमित यादव, देवकी मानिकपुरी सहित भारी संख्या में वार्ड की माताएं, बहनें और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!