चौहान समाज धरमजयगढ़ द्वारा प्रतिभावान विद्यार्थी सम्मान समारोह का भव्य आयोजन मुख्य अतिथि विधायक रहे शामिल
छत्तीसगढ़, रायगढ़, धरमजयगढ़, हाटी

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क
चौहान समाज धरमजयगढ़ द्वारा प्रतिभावान विद्यार्थी सम्मान समारोह का भव्य आयोजन मुख्य अतिथि विधायक रहे शामिल
ब्लॉक संरक्षक शंभू चौहान की अगुआई में होनहार छात्र-छात्राओं को बांटे गए प्रशस्ति पत्र, क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और स्वजातीय बंधु बड़ी संख्या में रहे मौजूद।

धरमजयगढ़ / रायगढ़ (छत्तीसगढ़): चौहान समाज जिला रायगढ़, ब्लॉक धरमजयगढ़ के तत्वावधान में आज ग्राम-हाटी में एक भव्य “प्रतिभावान विद्यार्थी सम्मान समारोह” चौहान समाज के पुरखा देव दूल्हा देव जी व संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर जी की छाया चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम सफल आयोजन किया गया।

शैक्षणिक सत्र 2025-2026 में कक्षा 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होकर समाज का नाम रोशन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

इस सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक लालजीत राठिया विशेष रूप से शामिल हुए। कार्यक्रम की अगुआई चौहान समाज के ब्लॉक संरक्षक शंभू चौहान ने की।

समारोह के दौरान मंच पर मुख्य अतिथि विधायक लालजीत राठिया और ब्लॉक संरक्षक शंभू चौहान एवं बीडीसी सरपंच उपसरपंच एवं सभी समाज प्रतिनिधि के उपस्थिति में सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर बच्चों और उनके अभिभावकों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

समाज के विकास में शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण: विधायक लालजीत राठिया
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक लालजीत राठिया ने कहा कि बच्चे देश और समाज का उज्जवल भविष्य हैं। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले इन बच्चों को प्रोत्साहित करना पूरे समाज का कर्तव्य है। उन्होंने चौहान समाज के इस प्रयास की सराहना की और बच्चों को आगे उच्च शिक्षा के लिए शुभकामनाएं दीं। वहीं ब्लॉक संरक्षक शंभू चौहान ने बच्चों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें निरंतर कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

इस भव्य आयोजन में क्षेत्र के तमाम जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ चौहान समाज के समाज प्रमुख, भारी संख्या में मातृशक्ति (महिला वर्ग), बुजुर्ग, युवा वर्ग और प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर चौहान समाज धरमजयगढ़ ने उपस्थित सभी अतिथियों और स्वजातीय बंधुओं का आभार व्यक्त किया।

रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ ब्लॉक अंतर्गत ग्राम हाटी में आज चौहान समाज के द्वारा एक शानदार और भव्य शैक्षणिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
सत्र 2025-2026 में कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा में प्रथम श्रेणी हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं का हौसला बढ़ाने के लिए पूरा समाज एक मंच पर नजर आया। इस गरिमामयी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर स्थानीय विधायक लालजीत राठिया शामिल हुए।

कार्यक्रम की कमान ब्लॉक संरक्षक शंभू चौहान के हाथों में रही, जिनकी अगुआई में सभी होनहार बच्चों को मंच पर मुख्य अतिथि के हाथों प्रशस्ति पत्र सौंपकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर क्षेत्र के तमाम जनप्रतिनिधियों सहित चौहान समाज के महिला, पुरुष और युवा वर्ग भारी संख्या में उपस्थित रहे और बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

चौहान समाज धरमजयगढ़ द्वारा प्रतिभावान विद्यार्थी सम्मान समारोह संपन्न
ग्राम-हाटी में चौहान समाज द्वारा कक्षा 10वीं व 12वीं में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण बच्चों का भव्य सम्मान किया गया। सभी होनहार बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समाज के प्रमुख, जनप्रतिनिधि, महिलाएं एवं युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बच्चों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं।




