क्षेत्र में फैली सनसनी -पेड़ से लटकी मिली युवती की लाश, जांच में जुटी पुलिस
छत्तीसगढ़ रायगढ़ धरमजयगढ़ छाल

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के
छाल थाना क्षेत्र में सनसनी: ग्राम कोकदार में पेड़ से लटकी मिली नाबालिग युवती की लाश, जांच में जुटी पुलिस
कोकदार/छाल:
रायगढ़ जिले के छाल थाना अंतर्गत ग्राम कोकदार से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक नाबालिग युवती की लाश पेड़ पर लटकी हुई मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना के बाद से ही गांव में दहशत और शोक का माहौल है।

अचानक मिली लाश
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, नाबालिग युवती कल लगभग 10,11 बजे से अचानक अपने घर से गायब थी। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे, इसी बीच घर से कुछ दूरी पर स्थित एक पेड़ पर उसकी लाश लटकी हुई पाई गई। युवती को इस हाल में देख परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई और देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।
पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
घटना की सूचना तुरंत छाल थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया।
पुलिस का बयान: “शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा।”



