19 वर्षों के विश्वास का भव्य समापन, ग्राहक सम्मान से गूंजा श्री श्याम ऑटोमोबाइल्स लैलूँगा
छत्तीसगढ़, रायगढ़,लैलूंगा

जय जोहार इंडिया TV न्यूज, क्षेत्र के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क
19 वर्षों के विश्वास का भव्य समापन, ग्राहक सम्मान से गूंजा श्री श्याम ऑटोमोबाइल्स लैलूँगा
जय जोहार इंडिया TV न्यूज नेटवर्क 21 सितंबर 2026 रायगढ़ | सोमवार ,पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा ,समारोह एवं मेगा एक्सचेंज-लोन मेले का भव्य समापन हुआ। 20 सितंबर को आयोजित समारोह के अंतिम दिन बड़ी संख्या में ग्राहक, व्यापारिक साथी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक प्रतिनिधि और गणमान्य अतिथि कार्यक्रम में शामिल हुए।
यह आयोजन सिर्फ एक समारोह नहीं, बल्कि 19 वर्षों से श्री श्याम ऑटोमोबाइल्स पर भरोसा जताने वाले ग्राहकों के प्रति सम्मान और आभार का खास अवसर रहा।

— कार्यक्रम की शुरुआत
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत और अभिनंदन के साथ हुई।
श्री श्याम ऑटोमोबाइल्स के बजाज शोरूम ऑनर आशीष मत्तल का आत्मीय स्वागत किया गया। इसके साथ ही बजाज ऑटो, बजाज फाइनेंस, सर्विस एवं सेल्स विभाग से जुड़े अधिकारियों और क्षेत्र के सम्मानित अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में दादा सुरेश साबले, नेशनल मैनेजर, दुर्गा प्रसाद अग्रवाल, ऑनर जिंदल बजाज रायगढ़, अमित सिंह, एरिया मैनेजर सेल्स, रूपेश बेहरा, ASM फाइनेंस, संगम सिंह, ASM सर्विस एवं रवि कुमार यादव, CSM रायगढ़-जशपुर सहित अन्य सम्मानित अतिथियों की मौजूदगी रही।
वहीं क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और सामाजिक प्रतिनिधियों में जतिन कुमार साव, जागेश सिंह सिदार, रमेश बेहरा, बंशीधर चौधरी सहित अन्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

— ग्राहक सम्मान समारोह
अब बारी थी उस पल की, जिसका इंतजार इस पूरे आयोजन के दौरान रहा।
ग्राहक सम्मान समारोह।
19 वर्षों के सफर में जिन ग्राहकों ने श्री श्याम ऑटोमोबाइल्स पर अपना विश्वास बनाए रखा, उन्हें मंच पर आमंत्रित कर सम्मानित किया गया।
किसी के लिए यह सम्मान एक स्मृति थी, तो किसी के लिए वर्षों पुराने रिश्ते की पहचान।
दरअसल, यह सम्मान सिर्फ ग्राहकों का नहीं था, बल्कि 19 वर्षों से चले आ रहे विश्वास, सेवा और आपसी रिश्तों का सम्मान था।
ग्राहकों के चेहरे पर खुशी और आत्मीयता साफ नजर आई।

इस अवसर पर श्री श्याम ऑटोमोबाइल्स के बजाज शोरूम ऑनर आशीष मत्तल ने ग्राहकों का स्वागत करते हुए 19 वर्षों से मिले विश्वास और सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि इस पूरे सफर में ग्राहकों का विश्वास ही श्री श्याम ऑटोमोबाइल्स की सबसे बड़ी ताकत रहा है और आने वाले समय में भी ग्राहकों के साथ इस आत्मीय रिश्ते को पूरी निष्ठा के साथ आगे बढ़ाने का प्रयास जारी रहेगा।

तीन दिवसीय आयोजन के दौरान ग्राहकों के लिए आकर्षक ऑफर, एक्सचेंज सुविधा और लोन से जुड़ी सुविधाओं की जानकारी भी दी गई।
ग्राहकों ने वाहन खरीदने, एक्सचेंज और फाइनेंस से जुड़ी सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।
कार्यक्रम के दौरान ग्राहक और प्रतिष्ठान के बीच वर्षों से बने विश्वास और आत्मीय रिश्ते की झलक पूरे आयोजन में देखने को मिली।
ग्राहकों के सम्मान के साथ-साथ उनके लिए मिलन और स्वरुचि भोज का भी आयोजन किया गया।
अंतिम दिन का यह आयोजन 19 वर्षों की यादों, उपलब्धियों और ग्राहकों के साथ बने रिश्तों को समेटते हुए एक यादगार अवसर बन गया।
तीन दिवसीय कार्यक्रम के सफल समापन पर आशीष मत्तल एवं श्री श्याम ऑटोमोबाइल्स परिवार ने सभी ग्राहकों, अतिथियों, व्यापारिक साथियों और कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

19 साल का सफर…
हजारों ग्राहकों का विश्वास…
अनगिनत यादें…
और रिश्तों की एक मजबूत पहचान।
श्री श्याम ऑटोमोबाइल्स लैलूंगा का यह आयोजन सिर्फ 19 वर्षों का जश्न नहीं, बल्कि ग्राहकों के साथ बने उस रिश्ते का उत्सव रहा, जिसने इस सफर को खास बनाया।
क्योंकि—
“वाहन सिर्फ खरीदा नहीं जाता…
उससे जुड़ता है एक रिश्ता।
और उस रिश्ते को वर्षों तक निभाने का नाम है—
श्री श्याम ऑटोमोबाइल्स।”
श्री श्याम ऑटोमोबाइल्स लैलूंगा —
19 वर्षों का विश्वास…
ग्राहकों का प्यार…
और रिश्तों की मजबूत पहचान।



