मुख्य समाचार
अंधीयारी पाठ में बिजली कटौती से जनता परेशान, पार्षद ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम
छत्तीसगढ़

अंधीयारी पाठ में बिजली कटौती से जनता परेशान, पार्षद ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम
अकलतरा / नगर पालिका परिषद अकलतरा के वार्ड क्रमांक 19 अंधियारीपाठ, मंडी रोड एवं नायक टांड क्षेत्र में विगत कई वर्षों से बिजली की गंभीर समस्या बनी हुई है। क्षेत्र में दिन में 20 से 25 बार लाइट बंद हो जाती है, जिससे वार्डवासी बेहद परेशान हैं।

इस समस्या को लेकर वार्ड पार्षद देवनारायण बरेठ (पिन्टू) ने आज कार्यपालन अभियंता, राज्य विद्युत मंडल अकलतरा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई है कि अंधियारीपाठ, मंडी रोड, नायक टांड के विद्युत कनेक्शन को सी सी आई फीडर से हटाकर अकलतरा नगर के मुख्य टाउन फीडर से जोड़ा जाए।
पार्षद ने बताया कि इस संबंध में कई बार आवेदन दिया जा चुका है। दिनांक 18/05/2026 को मोहल्ले वासियों के साथ मिलकर बिजली ऑफिस का घेराव भी किया गया था, जिस पर अधिकारियों ने 30 से 45 दिन के अंदर मुख्य टाउन फीडर से जोड़ने का लिखित आश्वासन दिया था। लेकिन 4 महीने बीत जाने के बाद भी कोई कार्य प्रारंभ नहीं किया गया, जिससे वार्डवासियों में भारी आक्रोश है।




