चक्रवाती तूफान और भारी बारिश का असर: कलेक्टर के निर्देश पर आज सभी स्कूलों में एक दिवसीय अवकाश घोषित
छत्तीसगढ़ बस्तर

जय जोहार इंडिया TV क्षेत्र के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क
चक्रवाती तूफान और भारी बारिश का असर: कलेक्टर के निर्देश पर आज सभी स्कूलों में एक दिवसीय अवकाश घोषित
जय जोहार इंडिया TV न्यूज नेटवर्क डेस्क खबर जगदलपुर / बस्तर: बंगाल की खाड़ी में उठ रहे चक्रवाती तूफान और भारी बारिश की आशंका के मद्देनजर जिला प्रशासन ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए बड़ा फैसला लिया है। जिला शिक्षा अधिकारी, जगदलपुर द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 28 अक्टूबर 2026 (बुधवार) को बस्तर जिले के अंतर्गत आने वाले सभी शासकीय, अशासकीय और अनुदान प्राप्त विद्यालयों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।
किन विद्यालयों में रहेगा अवकाश?
कलेक्टर महोदय के अनुमोदन के पश्चात जारी यह आदेश जिले के निम्नलिखित शिक्षण संस्थानों पर तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है:, प्राथमिक शाला,माध्यमिक शाला, हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी स्कूल

प्रशासन की अपील
प्रशासन ने खराब मौसम और लगातार बारिश की संभावना को देखते हुए विद्यार्थियों और अभिभावकों से एहतियात बरतने की अपील की है, ताकि किसी भी संभावित असुविधा या खतरे से बचा जा सके। इस आदेश की प्रतिलिपि लोक शिक्षण संचालनालय (रायपुर), बस्तर संभाग के आयुक्त, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु भेज दी गई है।



