मुख्य समाचार

संघर्ष, समर्पण और सामाजिक एकता की पहचान हैं प्रदेश अध्यक्ष सुभाष परते, प्रकृति अवतरण दिवस पर शुभकामनाओं का सिलसिला जारी

छत्तीसगढ़,

जय जोहार इंडिया TV न्यूज क्षेत्र के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क 

 

संघर्ष, समर्पण और सामाजिक एकता की पहचान हैं प्रदेश अध्यक्ष सुभाष परते, प्रकृति अवतरण दिवस पर शुभकामनाओं का सिलसिला जारी

युवा नेतृत्व और सामाजिक संघर्ष के प्रतीक सुभाष परते को प्रकृति अवतरण दिवस की गाड़ा-गाड़ा बधाई

तेजतर्रार वक्ता, मिलनसार व्यक्तित्व और आदिवासी समाज के हक-अधिकारों की लड़ाई में सदैव अग्रणी रहने वाले युवा नेतृत्व को मिल रही शुभकामनाएं।
आदिवासी समाज के युवा नेतृत्व और सामाजिक सरोकारों के लिए सदैव तत्पर रहने वाले प्रांतीय अध्यक्ष युवा प्रभाग, सर्व आदिवासी समाज छत्तीसगढ़ के आदरणीय सुभाष परते जी को प्रकृति अवतरण दिवस के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं गाड़ा-गाड़ा शुभकामनाएं।
सुभाष परते जी अपने तेजतर्रार वक्तृत्व, मिलनसार व्यवहार, जुझारू व्यक्तित्व और समाज के प्रति समर्पण के लिए पहचाने जाते हैं। समाज के संवैधानिक हक-अधिकार, सम्मान और स्वाभिमान की आवाज बुलंद करने में उनकी सक्रिय भूमिका युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
वे हमेशा सामाजिक एकता, युवा जागरूकता और आदिवासी समाज के अधिकारों की लड़ाई के लिए तत्पर रहते हैं। उनका संघर्षशील व्यक्तित्व और नेतृत्व समाज के युवाओं को संगठित होकर अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा देता है।
प्रकृति अवतरण दिवस के इस विशेष अवसर पर जय जोहार इंडिया TV परिवार उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और उज्ज्वल सामाजिक जीवन की मंगलकामना करता है।
जोहार! प्रकृति, संस्कृति और समाज के सम्मान के लिए आपका संघर्ष एवं समर्पण निरंतर प्रेरणा देता रहे। गाड़ा-गाड़ा बधाई एवं शुभकामनाएं।
जय जोहार इंडिया TV डिजिटल न्यूज नेटवर्क

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!