क्षेत्र में गूंजेगी जल, जंगल और जमीन की बात: बरगढ़ खोला स्तरीय बिरसा मुंडा जयंती को लेकर आज होगी महत्वपूर्ण क्षेत्रीय बैठक
छत्तीसगढ़, रायगढ़,खरसिया, बरगढ़ खोला

जय जोहार इंडिया TV क्षेत्र के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क
क्षेत्र में गूंजेगी जल, जंगल और जमीन की बात: बरगढ़ खोला स्तरीय बिरसा मुंडा जयंती को लेकर आज होगी महत्वपूर्ण क्षेत्रीय बैठक
जय जोहार इंडिया TV न्यूज नेटवर्क रायगढ़ जोहार! जल, जंगल और जमीन की रक्षा के संकल्प के साथ इस वर्ष भी भगवान धरती आबा बिरसा मुंडा की जयंती को ऐतिहासिक बनाने की तैयारियां जोरों पर हैं। इसी सिलसिले में आज, यानी शनिवार, 07 नवंबर 2026 को खरसिया के बरगढ़ खोला स्तरीय भगवान बिरसा मुंडा जयंती आयोजन को लेकर एक अहम क्षेत्रीय बैठक बुलाई गई है।
आयोजन समिति से मिली जानकारी के अनुसार, यह बैठक आज दोपहर 3:00 बजे बाजार टिन शेड, रावणभांठा बर्रा में आयोजित की जा रही है। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 15 नवंबर 2026 (दिन रविवार) को ग्राम पंचायत नगोई (ग्राम- नगोई) में आयोजित होने वाले बरगढ़ खोला (खरसिया) स्तरीय ‘धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जयंती’ की रूपरेखा तैयार करना और जल, जंगल, जमीन के मुद्दों पर विचार-विमर्श करना है।
आयोजन समिति बरगढ़ खोला (खरसिया) ने क्षेत्र के सभी सम्मानित वरिष्ठ नागरिकों, गणमान्य नागरिकों, मातृशक्ति, स्थानीय निकाय के सदस्यों और समस्त साथियों से इस बैठक में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। समिति का कहना है कि आप सभी की उपस्थिति, बहुमूल्य सुझाव, मार्गदर्शन और सहयोग से ही इस ऐतिहासिक कार्यक्रम की सफलता तय होगी।
तो आइए, आज दोपहर 3:00 बजे रावणभांठा बर्रा पहुंचकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें और इस महाअभियान को मजबूती दें!।
जय जोहार! जय आदिवासी!



