
जय जोहार इंडिया TV क्षेत्र के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क
गांजा तस्करी के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, दो आरोपी पहुंचे जेल
ऑपरेशन आघात में भूपदेवपुर पुलिस की बड़ी सफलता!
4.110 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, करीब 60 हजार रुपये का मादक पदार्थ जब्त
रायगढ़ | 06 नवंबर 2026 रायगढ़ जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान **“ऑपरेशन आघात”** के तहत भूपदेवपुर पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल **4.110 किलोग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 60 हजार रुपये** बताई गई है, बरामद किया है। साथ ही गांजा बिक्री से प्राप्त 500 रुपये भी जब्त किए गए हैं।
### मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी, गांजा के साथ पहला आरोपी गिरफ्तार
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति प्लास्टिक बोरी में गांजा लेकर ग्राम बिंजकोट से दर्रामुड़ा की ओर जा रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक रोशन कुमार कौशिक एवं प्रशिक्षु उप निरीक्षक प्रवीण कुमार बांधव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम बिंजकोट मेन रोड के पास घेराबंदी की।

इस दौरान पुलिस ने धनेश्वर कुम्हार (62 वर्ष), निवासी बिंजकोट कुम्हारडीपा को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसकी प्लास्टिक बोरी से खाकी टेप में लिपटे गांजे के चार पैकेट बरामद हुए। तौल कराने पर कुल 4.110 किलोग्राम गांजा मिला।
### पूछताछ में सामने आया दूसरे आरोपी का नाम
पूछताछ और विवेचना के दौरान गांजा की खरीदी-बिक्री में ग्राम दर्रामुड़ा निवासी ठाकुर प्रसाद पटेल (39 वर्ष), पिता राम प्रसाद पटेल की संलिप्तता सामने आई। पुलिस ने तत्काल उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी के कब्जे से गांजा बिक्री की रकम 500 रुपये भी बरामद की गई।
दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना भूपदेवपुर में अपराध क्रमांक 141/2026, धारा 20(बी), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
### एसएसपी का सख्त संदेश – नशे के कारोबारियों को नहीं मिलेगी राहत
एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन, एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी के निर्देश तथा एसडीओपी खरसिया श्री सतीश भार्गव एवं डीएसपी श्री उत्तम प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।
एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट संदेश दिया है कि **नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों को बख्शा नहीं जाएगा और नशे के नेटवर्क से जुड़े आरोपियों पर कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।**
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रोशन कुमार कौशिक, प्रशिक्षु उप निरीक्षक प्रवीण कुमार बांधव, प्रधान आरक्षक संजय तिर्की तथा आरक्षक संदीप मिश्रा, अशोक चौहान, बोधराम सिदार, प्रदीप तिवारी, संतोष जायसवाल एवं हेतराम सिदार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
जय जोहार इंडिया TV
खबर विज्ञापन के लिए संपर्क करें – महेन्द्र सिदार | 7697722376



