मुख्य समाचार

धरमजयगढ़ में भगवान बिरसा मुंडा चौक के नामकरण और प्रतिमा स्थापना की मांग, सर्व आदिवासी समाज ने अजजा आयोग के अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

छत्तीसगढ़, रायगढ़, धरमजयगढ़

जय जोहार इंडिया TV क्षेत्र के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क 

धरमजयगढ़ में भगवान बिरसा मुंडा चौक के नामकरण और प्रतिमा स्थापना की मांग, सर्व आदिवासी समाज ने अजजा आयोग के अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

 

जय जोहार इंडिया TV न्यूज नेटवर्क धरमजयगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ मुख्यालय में भगवान बिरसा मुंडा के सम्मान और आदिवासी समाज की सांस्कृतिक पहचान को लेकर सर्व आदिवासी समाज ने महत्वपूर्ण पहल की है। समाज की ओर से राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के माननीय अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपकर मुख्यालय स्थित पारंपरिक पूजा स्थल को आधिकारिक रूप से महानायक भगवान बिरसा मुंडा चौक नाम देने की मांग की गई है।

ज्ञापन में चौक पर भगवान बिरसा मुंडा की भव्य प्रतिमा स्थापित करने तथा स्थल का सर्वसुविधायुक्त सौंदर्यीकरण कराने की मांग भी प्रमुखता से रखी गई है।
समाज ने बताया कि इस स्थल पर प्रतिवर्ष भगवान बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर पारंपरिक रूप से साल का खुटा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जाती है, जिसमें हजारों की संख्या में समाजजन एवं क्षेत्रवासी शामिल होते हैं।
Oplus_16908288
इसके साथ ही आगामी 15 नवंबर को आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रम के लिए मंच, टेंट, पेयजल व्यवस्था एवं शासकीय बजट से सहयोग उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया है।
समाज की ओर से कहा गया कि भगवान बिरसा मुंडा केवल आदिवासी समाज ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए साहस, स्वाभिमान और संघर्ष के प्रतीक हैं। ऐसे में उनके सम्मान में चौक का नामकरण और प्रतिमा स्थापना क्षेत्र की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक पहचान को नई मजबूती प्रदान करेगी।
ज्ञापन में महेन्द्र सिदार, ब्लॉक अध्यक्ष, सर्व आदिवासी समाज धरमजयगढ़ की ओर से मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई की उम्मीद जताई गई है।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!