मुख्य समाचार

महतारी वंदन योजना का लाभ लेने के लिए हजारों महिलाएँ बैंक के बाहर लाईन में खड़े होने को मजबूर…कलेक्टर की आदेश की उड़ रही धज्जियां

जय जोहार इंडिया टीवी न्यूज पोर्टल

सबसे तेज न्यूज पोर्टलJAI JOHAR INDIA TV.COM

महतारी वंदन योजना का लाभ लेने के लिए हजारों महिलाएँ बैंक के बाहर लाईन में खड़े होने को मजबूर…कलेक्टर की आदेश की उड़ रही धज्जियां

जय जोहार इंडिया टीवी न्यूज पोर्टल JAI JOHAR INDIA TV.COM खबर डेस्क लैलूंगा :- रायगढ़ जिले के कार्यालय जनपद पंचायत लैलूंगा के ठीक सामने भारतीय स्टेट बैंक शाखा लैलूंगा स्थित है । जहाँ छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा महतारी वंदन योजना लागू किये जाने के बाद उपरोक्त योजना के पात्र हितग्राहियों को अपने बैंक खाते को आधार कार्ड को लिंक कराने अर्थात केवाईसी कराने का कार्य युद्ध गति से चल रहा है । लैलूंगा नगर में स्थित सभी बैंकों में केवाईसी कराने हेतु महिलाएँ सुबह 07:00 बजे से छोटे – छोटे बच्चों को लेकर भूखे प्यासे आकर लाइन में दिन भर खड़ी रहती हैं ।

जिन्हें बहुत ही परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । लैलूंगा स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा में महिलाओं की भीड़ और ऊपर से लाईन लगाने के लिये सबेरे सात बजे से इकठ्ठी हो जाती हैं । किंतु लैलूंगा बैक के संबन्धित बैंक कर्मी प्रात: 11:00 बजे के बाद केवाईसी करने का कार्य प्रारम्भ करते हैं । और दोपहर 02:00 बजते ही केवाईसी करने का कार्य बंद कर दिया जाता है ।

जिसके चलते प्रतिदिन एसबीआई बैंक शाखा लैलूंगा में हजारों महिला खाता धारक केवाईसी नही होने से पुन: परेशान होकर घर वापस हो जाते हैं ।
भारतीय स्टेट बैंक के कई खाता धारकों ने प्रेस को बताये कि स्टेट बैंक के कृषि शाखा में केवाईसी किया जा रहा है । लेकिन बैंक कर्मियों के द्वारा कछुए कि चाल में एकदम धीरे – धीरे कार्य किया जा रहा है । दोपहर को 02:00 बजते ही केवाईसी का कार्य बंद कर दिया जाता है । जहाँ बैक के बाहर महिलाओं कि लम्बी – लम्बी कतारों मे महिलाएँ थक हार कर बैरंग वापस घर चली जा रही हैं । और दूसरे दिन पुन: बैंक के बाहर लाईन लगाने को मजबूर हो जाती हैं । लैलूंगा नगर के अन्य बैंकों में भी लाईन लगती है । जहाँ महिला खाताधारकों कि केवाईसी होते तक बैंक को खुला रखा जाता है ।

और यहाँ भारतीय स्टेट बैंक शाखा लैलूंगा में मात्र दोपहर 02:00 बजे तक महिला खाताधारकों कि केवाईसी की जाती है । रायगढ़ जिले के सभी बैंकों को कलेक्टर के द्वारा निर्देशित किया गया है ।कि वे महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों का बैंक खातों को केवाईसी करने कि कार्य को तत्परता से करें । और यह भी गौर करें कि महिला खाताधारकों को कोई परेशानी ना हो लेकिन यहाँ एसबीआई बैंक शाखा लैलूंगा के नुमाइंदे जिला कलेक्टर के आदेश/ निर्देश को खुलेआम ठेंगा दिखा कर ग्रामीण महिलाओं को परेशान करने में बाज नही आ रहे हैं ।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!