मुख्य समाचार

अज्ञात वाहन के चपेट में आने से बाईक सवार की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम…

जय जोहार इंडिया TV

अज्ञात वाहन के चपेट में आने से बाईक सवार की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

रिपोर्टर हीरालाल राठिया लैलूंगा

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की कल रात को मौत हो गई। युवक की मौत के बाद मौके पर गहमा- गहमी का माहौल बन गया और आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। लैलूँगा थाना की घटना है। मौके पर पुलिस अनुविभागीय अधिकारी लैलूँगा द्वारा समझाइस दिया गया, लेकिन लोग मुआवजे की मांग पर अड़े हुए थे ।

लैलूँगा थाना क्षेत्र में लगातार वाहन की दौड़ने से आए दिन ग्रामीण हादसे का शिकार हो रहे हैं। इस क्षेत्र में भरे वाहन भीमकाय की तरह प्रतिदिन दौड़ते हैं जिसके चपेट में ग्रामीण आ जाते है और अपनी जान गंवा बैठते हैं। आज फिर से लैलूँगा में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक राम प्रसाद कुमार भगत 48 वर्षीय युवक का मौत हो गई।

मौत के बाद से वाहन फरार हो गया जिसके बाद ग्रामीणों में आक्रोश भड़क गई और चक्काजाम शुरू कर दिया। हालांकि पुलिस द्वारा समझाइस दी जा रही है मगर ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े हुए हैं। बता दें कि इस तरह अज्ञात वाहन से और भी ऐसे ही बहुत लोग चपेट में आकर अपनी जान गंवा चुके हैं।

ग्रमीणों की मांग है कि छत्तीसगढ़ सरकार भूपेश बघेल की सरकार 5 लाख मुवाजा दे तब जाके यह प्रदशन समाप्ति किया जाएगा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!