मुख्य समाचार

महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा का प्रथम आगमन एवम् दो दिवसीय दौरा…..कार्यकताओं में उत्साह…. बीजेपी पर हमलावर हुई…..

Jai johar India TV न्यूज

सबसे तेज न्यूज नेटवर्क jai johar India TV न्यूज नेटवर्क…..

 

महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा का प्रथम आगमन एवम् दो दिवसीय दौरा…..कार्यकताओं में उत्साह…. बीजेपी पर हमलावर हुई….

जय जोहार इंडिया TV न्यूज नेटवर्क सबसे तेज न्यूज नेटवर्क:- रायपुर, काँग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता और महिला काँग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। रायपुर पहुँचते ही उन्होंने 12:00 बजे पत्रकार वार्ता एवं 1:00 बजे छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक ली। इस दौरान छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष तथा राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम,महिला कांग्रेस प्रभारी सुनीता सहरावत, छत्तीसगढ़ पीसीसी के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गेदू जी भी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान उन्होंने महिला काँग्रेस संगठन की मजबूती, ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ और आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा की। राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने कहा कि सांसद राहुल गाँधी ने मणिपुर से ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ शुरू की और यह यात्रा मुंबई में समाप्त होगी।
अलका लांबा ने बताया कि काँग्रेस पार्टी ने सदैव महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी है। पंचायत राज में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने से महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ा है। अब महिला काँग्रेस इस बात पर जोर दे रही है कि विधानसभा और लोकसभा में भी महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाया जाए ।
महिला काँग्रेस छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में से ज्यादा से ज्यादा सीटें हासिल करने पर फोकस कर रही है। भाजपा को महिला आरक्षण पर निर्णय लेने में 10 साल लग गए, लेकिन वह भी आधा-अधूरा है। हमें महिला शिक्षा और महिलाओं की सुरक्षा पर खोखले वादे नहीं बल्कि उन पर अमल चाहिए। हमें देश की आधी आबादी के लिए उसका अधिकार चाहिए, अब हमें संपूर्ण नारी-न्याय चाहिए! महिलाओं को आर्थिक संरक्षण के साथ-साथ सामाजिक न्याय का हक मिलने तक “नारी न्याय” की लड़ाई “न्याय का हक़ मिलने तक” जारी रहेगी। 

हमारे नेता राहुल गांधी जी का सपना है कि आगामी वर्षों में 50% राज्यों की मुख्यमंत्री महिला होगी। 
अलका लांबा ने कहा कि ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का नारा देने वाली भाजपा के राज्य में ही महिलाओं के साथ अत्याचार करने वाले आजाद घूम रहे हैं। महिला खिलाड़ियों का यौन-शोषण करनेवाले भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में एक छात्रा के साथ यौन-उत्पीड़न किया गया। अपराधी भाजपा से जुड़े हुए हैं। ये अपराधी मध्यप्रदेश में भाजपा के प्रचार अभियान में भी शामिल हुए थे। भाजपा सरकार ने गुजरात में बिलकिस बानो के साथ सामूहिक बलात्कार और हत्या करने वाले 11 दोषियों को रिहा करने का काम किया था । महिला दुष्कर्मी राम रहीम बाबा को हरियाणा सरकार 9 बार पैरोल पर रिहा कर चुकी है । मणिपुर में आदिवासी महिलाओं के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया ।
भाजपा शासन में पिछले दो वर्षों में देशभर में लगभग 13.3 लाख महिलाएं लापता हो गई हैं, जिनमें महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में महिलाओं के लापता होने की संख्या सबसे अधिक हैं। आखिर ये सारी महिलाएं कहाँ गायब हो गई हैं ?
उन्होंने महिलाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि आपकी पहली लड़ाई जो आपकी माँ के गर्भ से शुरू हुई वह आप जीत चुकी हैं। दूसरी लड़ाई 5 वर्ष की होने तक कुपोषण के खिलाफ, लड़कियों का टीकाकरण हो इत्यादि । तीसरी लड़ाई 6 वर्ष से स्कूल जाने के लिए और शिक्षित होने की लड़ाई। इसके पश्चात लड़ाई आर्थिक सशक्तिकरण की। इस लड़ाई में महिला कांग्रेस की महिलाओं को स्वयं एक-एक सीढ़ी चढ़नी है एवं सभी महिलाओं को सीढ़ियां चढ़ानी है।।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!