मुख्य समाचार

कटाईपाली सी के विद्यार्थी शैक्षिक भ्रमण हेतु दिल्ली हरियाणा के लिए हुए रवाना

जय जोहार इंडिया TV न्यूज नेटवर्क

बोध दुबे जी की रिपोर्ट – जय जोहार इंडिया TV भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क 

कटाईपाली सी के विद्यार्थी शैक्षिक भ्रमण हेतु दिल्ली हरियाणा के लिए हुए रवाना

 

जय जोहार इंडिया TV न्यूज नेटवर्क एडू /छाल:- विकासखंड धरमजयगढ अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कटाईपाली सी के 20 बालिकाएं शैक्षणिक भ्रमण हेतु दिल्ली हरियाणा के लिए रवाना हुए ।

संस्थान के प्रभारी प्राचार्य राजीव गुप्ता ने बताया कि हरियाणा के राजकीय कन्या विद्यालय गंधारा रोहतक में बालिकाओं के लिए वक्तित्व विकास शिविर आयोजित किया गया है जिसमें विभिन्न राज्य की बालिकाएं सम्मिलित होंगी उनके आयोजकों द्वारा हमसे संपर्क किया और हमारी बालिकाऐं भी तैयार हो गई और उन्हें हम भ्रमण हेतु लेकर जा रहे हैं।

हम इन बालिकाओं को दिल्ली के समाज सेवी संस्थाओं द्वारा संचालित शैक्षणिक संस्थानों से संपर्क कर वहां भ्रमण भी कराएंगे ताकि बच्चे अपने आगे की योजना के विषय मे जानकारी प्राप्त कर सकें।

आगे उन्होंने बताया कि इस भ्रमण को लेकर हमारे बच्चे बहुत ही उत्साहित हैं। इन बच्चों का नेतृत्व हमारे विद्यालय की व्यायाम शिक्षिका गीता ठाकुर कर रही हैं। जिनके साथ पूरे समय एक सप्ताह तक उस विद्यालय में रह कर उनका मार्गदर्शन करेंगी ।

भ्रमण के लिए हमारे शिक्षा विभाग के विकासखंड एवम जिला के आला अधिकारियों का सहयोग और उत्साहवर्धन हमें प्रेरित करता है जिसके परिणाम स्वरूप ही यह कार्यक्रम बन पाता है। पालकों का भी भरपूर सहयोग और विद्यालय स्टॉफ के प्रयास से यह कार्य सफल होने जा रहा है।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!