मुख्य समाचार

पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी के निधन पर PM मोदी समेत कई बीजेपी बड़े नेताओं ने जताया शोक 

जय जोहार इंडिया TV न्यूज नेटवर्क

जय जोहार इंडिया TV भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क 

पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी के निधन पर PM मोदी समेत कई बीजेपी बड़े नेताओं ने जताया शोक 

अमित शाह और जेपी नड्डा ने दुख व्यक्त किया

जय जोहार इंडिया TV न्यूज नेटवर्क दिल्ली :- दिल्ली देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के निधन पर गहरा दुख जाहिर किया है।

मोदी ने लिखा है कि- पार्टी में अपने मूल्यवान सहयोगी और दशकों से मेरे मित्र रहे सुशील मोदी जी के असामयिक निधन से अत्यंत दुख हुआ है। बिहार में भाजपा के उत्थान और उसकी सफलताओं के पीछे उनका अमूल्य योगदान रहा है।

आपातकाल का पुरजोर विरोध करते हुए, उन्होंने छात्र राजनीति से अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। वे बेहद मेहनती और मिलनसार विधायक के रूप में जाने जाते थे। राजनीति से जुड़े विषयों को लेकर उनकी समझ बहुत गहरी थी।

उन्होंने एक प्रशासक के तौर पर भी काफी सराहनीय कार्य किए। जीएसटी पारित होने में उनकी सक्रिय भूमिका सदैव स्मरणीय रहेगी। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और समर्थकों के साथ हैं। ओम शांति।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!