मुख्य समाचार
धरमजयगढ़ धान मंडी में मौशम की वजह से नहीं खरीदे धान, किसान हल्कान…..!!
(कीदा) छत्तीसगढ़, रायगढ़, धरमजयगढ़

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय वेब पोर्टल
धरमजयगढ़ धान मंडी में मौशम की वजह से नहीं खरीदे धान, किसान हल्कान…..!!
जय जोहार इंडिया TV न्यूज :– रायगढ़ /धरमजयगढ़ :- रात 2 बजे से किसान अपने घरों से ट्रैक्टरों, पिकअप वाहन में धान लेकर बिक्री करने धरमजयगढ़ धान उपार्जन केंद्र पहुंचे, जहां मंडी के प्रभारी प्रबंधक द्वारा खराब मौसम को देखते हुए आज किसानों के धान लेने से किया इनकार।
किसान अपनी समस्या को लेकर धरमजयगढ़ एसडीएम ऑफिस पहुंचे जहां धरमजयगढ़ अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डीगेश पटेल द्वारा किसानों की समस्या को देखते हुए तत्काल संबंधित धान खरीदी प्रभारी से बात कर तत्काल धान खरीदी करने की बात कही ।
एसडीएम कार्यालय पहुंचे किसानों
लेकिन अब कुछ देर बाद फिर से सभी किसानों को घर वापस कर दिया गया। सवाल ये उठता है कि किसानों के मोबाइल नंबर क्या धान मंडी प्रबंधक के पास नहीं है? अगर उनकी पास है तो किसानों को पहले से क्यों सूचना नहीं दिया गया। आज जो किसानों ने रात से मेहनत करके ट्रैक्टर में ध्यान लोड किए थे, उनकी भरपाई कौन करेगा?? क्या धान जो मंडी तक लाया गया था उसकी वाहन की खर्च कौन भरपाई करेगा। मंडी प्रबंधक द्वारा सब प्रकृति मौसम को ऊपर थोप दिया जा रहा है। पर सूत्रों से जानकारी है कि कुली की कमी भी है जो सही मजदूरी दर से नहीं मिल पा रही है। जिसकी वजह से कुली की कमी है।।
नरेश पटेल (प्रभारी प्रबंधक) – हमने कुछ किसानों की जानकारी दी थी कि आज धान खरीदी नहीं होगी, और कई किसानों तक हमारी संदेश नहीं पहुंच पाई थी, जिस आज ये स्थिति निर्मित हो रही है।।

