मुख्य समाचार

छाल मे शासकीय भूमि की खरीद बिक्री पर राजस्व अमला सुस्त अतिक्रमणकर्ता दुरुस्त 

छत्तीसगढ़

जय जोहार इंडिया TV. भारत की सबसे लोकप्रिय वेब पोर्टल

छाल मे शासकीय भूमि की खरीद बिक्री पर राजस्व अमला सुस्त अतिक्रमणकर्ता दुरुस्त 

जय जोहार इंडिया TV/रायगढ़/धरमजयगढ़ विकासखंड अंतर्गत छाल तहसील के ग्राम छाल मे शासकीय भूमि का खुलकर खरीद बिक्री का मामला सामने आ रहा है,  ग्राम पंचायत छाल मे विवेकानंद स्कूल के सामने छाल घरघोड़ा मुख्य मार्ग पर धीरे धीरे पूरा बस्ती बस रहा है बताया जा रहा है कि यहां के सभी निवासी ग्राम पंचायत से बाहर के है जिनके द्वारा शासकीय भूमि को डिसमिल हिसाब से खरीद कर उसमें धीरे से घर एवं काम्प्लेक्स का स्थायी निर्माण किया जा रहा है तो किसी के द्वारा काम्प्लेक्स बनाकर रूम बनाकर किराया दिया गया है और व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा है l

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यहां की भूमि को 50000/- डिसमिल के हिसाब से खरीद बिक्री कर बाहरी व्यक्तियों के द्वारा कब्ज़ा किया जा रहा है एक वर्ष पूर्व छाल नायब तहसीलदार महेंद्र लहरे एवं छाल पटवारी के पहल पर लगातार अतिक्रमण पर कार्यवाही करते हुए बेदखली कर निर्माण कार्य पर रोक लगाया गया था एवं जगह जगह अतिक्रमण रोकने सम्बन्धी बोर्ड भी लगाया गया था जो कि उनके जाने के बाद एवं छाल पटवारी पर अतिक्रमण सम्बंंधित केस मे ACB की कार्यवाही के कारण निलंबित होने से अब पुनः शासकीय भूमि पर अतिक्रमण, खरीद बिक्री तथा निर्माण कार्य चालू हो गया है इस सम्बन्ध मे पूर्व मे छाल पटवारी के द्वारा शासकीय भूमि को टुकड़ो मे प्रति डिसमिल 50000/- रुपये बिक्री कर अतिक्रमण के सम्बन्ध मे प्रतिवेदन भी दिया गया था परन्तु अब अधिकारियो के ट्रांसफर के बाद प्रकरण भी ठन्डेबस्ते मे चला गया है एवं अतिक्रमण कर्ताओ के हौसले बुलंद नजर आ रहे है एवं राजस्व कर्मचारी सुस्त l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!