मुख्य समाचार
अवैध कबाड़ के खिलाफ रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पूंजीपथरा पुलिस ने छह स्थानों पर की एक साथ की रेड, लाखों का सामान जब्त
कीदा, छत्तीसगढ़, रायगढ़,

डेस्क खबर- जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क
अवैध कबाड़ के खिलाफ रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पूंजीपथरा पुलिस ने छह स्थानों पर की एक साथ की रेड, लाखों का सामान जब्त
तीन ट्रक, एक आईचर वाहन और ढाबा पीछे रखा करीब 12 लाख रूपये का 41.5 टन अवैध कबाड़ की जप्ती
जय जोहार इंडिया TV न्यूज *26 मार्च, रायगढ़*। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन में जिले में अवैध शराब, जुआ-सट्टा और कबाड़ के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना के बीट प्रणाली मजबूत करने बीट आरक्षकों की अहम बैठक लेकर उन्हें सड़क दुर्घटनाओं एवं अपराध पर अंकुश लगाने व आसूचना संकलन सुदृढ करने के निर्देश दिए गए हैं । इस संबंध में थाना प्रभारियों द्वारा अपने थाने के कर्मचारियों का बीट विभाजन कर कर्मचारियों के आसूचना संकलन को परखा जा रहा है । इसी कड़ी में पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बीट प्रणाली को मजबूत करते हुए बीट आरक्षकों को अपराध नियंत्रण और सूचना संकलन के निर्देश दिए। बीट आरक्षकों द्वारा क्षेत्र में अवैध कबाड़ कारोबार की सूचना मिलते ही डीएसपी अनिल विश्वकर्मा और थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से कल शाम छह स्थानों पर एक साथ दबिश दी। इस कार्रवाई में भारी मात्रा में अवैध कबाड़ जब्त किया गया और आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।




