सोशल फोरम ऑफ ह्यूमन राइट्स के सफलतम आठवें स्थापना दिवस के सफलता में जिन ऊंचाइयों को छुआ है आप लोग की निस्वार्थ सेवा एवं मेहनत का परिणाम है। खेमसिंह चौहान
छाल :- सोशल फोरम ऑफ ह्यूमन राईट से सफलतम आठ वर्ष पूर्ण होने पर स्थापना दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय वर्चुअल बैठक का सफलतम आयोजन किया गया जिसमें देश भर के राष्ट्रीय पदाधिकारी सम्मिलित हुए बैठक का संचालन राष्ट्रीय अध्यक्ष खेम सिंह चौहान ने किया सभी उपस्थित महानुभावों को शुभ संध्या एवं धन्यवाद देते हुए कहा आप लोगों के अथक प्रयास से आज इस मौके पर आठ राज्यों के पदाधिकारी सम्मिलित हैं आठ वर्षों से फोरम को जिन ऊंचाइयों तक पहुंचाया है वह आप लोगों की निस्वार्थ सेवा एवं मेहनत का फल है।
पिछले आठ वर्षों के दौरान हमने सामाजिक जागरूकता से संबंधित अपने विभिन्न परियोजनाओं को सफलतापूर्वक पूरा किया है। आप सभी इससे भली-भांति परिचित हैं। इन कार्यक्रमों में अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर देश के जाने-माने लीगल एक्सपर्ट एवं एनजीओ के सहयोग से जानकारी साझा की जिसमें प्रमुख रूप से—
• सूचना का अधिकार (RTI)
• बाल मजदूरी के विरुद्ध बच्चों के अधिकार
• शिक्षा का अधिकार
• किशोर न्याय (Juvenile Justice)
• पारिवारिक विवादों का समाधान
• आपराधिक कानून के अंतर्गत नागरिकों के अधिकार
• महिला दिवस पर “Choose to Challenge” अभियान
• कोविड-19 से बचाव एवं जागरूकता
• गिरफ्तारी के समय व्यक्ति के अधिकार तथा कैदियों के अधिकार
• महिलाओं के विरुद्ध हिंसा का उन्मूलन
• अपने मौलिक अधिकारों को जानिए
• साइबर अपराध से सुरक्षा
• भारत में महिलाओं का सशक्तिकरण
• साइबर अपराध से बचाव पर दूसरा सत्र
• डिजिटल पैरेंटिंग एवं महिलाओं की सुरक्षा
• साइबर अपराध के विरुद्ध एहतियाती उपाय
• न्यायालयों द्वारा मानवाधिकारों की व्याख्या
• पॉक्सो अधिनियम (POCSO Act)
• बच्चों की सुरक्षा, उनके अधिकार तथा समाज की जिम्मेदारियाँ।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर लीगल सेल बनाया गया है जिसमें संस्था के सभी एडवोकेट मेंबर होंगे और एक चेयर पर्सन और सचिव होंगे उन्होंने सभी प्रदेश अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्षों को निर्देश दिया की प्रति माह में एक मीटिंग आयोजित कर उसकी रिपोर्ट भेजें.
महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश का क्षेत्र काफी बड़ा होने के कारण दो भाग में बांटा जाएगा जिस की संचालन सुचारू रूप से हो सके
इसी तरह विगत वर्षों में संस्था द्वारा किए गए सारे कार्यक्रमों के बारे में चर्चा की सेक्रेटरी रिपोर्ट राष्ट्रीय महामंत्री एम वहीद सिद्दीकी द्वारा प्रस्तुत किया गया उन्होंने बताया- हमारी नियमित जी.बी.एम. (जनरल बॉडी मीटिंग) प्रत्येक वर्ष 14 जून को एस.एफ.एच.आर. के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित की जाती है। इसी प्रकार जी.सी.एम. (गवर्निंग काउंसिल मीटिंग) प्रत्येक वर्ष 10 दिसंबर को विश्व मानवाधिकार दिवस के अवसर पर नियमित रूप से आयोजित की जाती है।
यदि हमारी समग्र प्रगति का मूल्यांकन किया जाए तो, ईश्वर की कृपा से हमारा कार्य सुचारु एवं बेहतर ढंग से आगे बढ़ रहा है। वित्तीय वर्ष 2024-25 तक के खातों का ऑडिट पूर्ण हो चुका है तथा वर्ष 2025-26 के ऑडिट की प्रक्रिया जारी है। ये सभी रिपोर्टें नवंबर 2026 में आयोजित होने वाली जी.सी.एम. में प्रस्तुत की जाएंगी। यह कार्य महाराष्ट्र के अध्यक्ष श्री नितिन अग्रवाल जी के मार्गदर्शन और सहयोग से सम्पन्न किया जा रहा है। पिछले वर्ष हमारा संस्थान भारत सरकार के NGO DARPAN पोर्टल पर पंजीकृत हुआ, जिसके माध्यम से सरकार और गैर-सरकारी संगठनों के बीच डिजिटल समन्वय स्थापित हुआ है। राष्ट्रीय ट्रेजरर शेखर शेल्के जी ने साल भर का आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया एवं मेंबरशिप को बढ़ाने के बारे में बात की और बताया कि हमने आयकर अधिनियम की धारा 12A और 80G के अंतर्गत मान्यता प्राप्त करने हेतु अपनी सभी गतिविधियों की विस्तृत रिपोर्ट चार्टर्ड अकाउंटेंट को प्रस्तुत कर दी है। हमें आशा है कि शीघ्र ही इसकी स्वीकृति प्राप्त हो जाएगी। यह प्रक्रिया भी महाराष्ट्र के अध्यक्ष श्री नितिन अग्रवाल जी के सहयोग से जारी है। दिल्ली के अध्यक्ष रविंद्र तोमर जी महाराष्ट्र अध्यक्ष नितिन अग्रवाल जी छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष गणपत चौहान जी उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष राजकुमार चौहान जी उड़ीसा के अध्यक्ष रमेश मिश्रा जी राजस्थान के अध्यक्ष गणेश शर्मा
उत्तर प्रदेश के सचिव अमित पांडे जी छत्तीसगढ़ के सचिव तनवीर अहमद जी उत्तर प्रदेश के राम अवतार शर्मा जी बुधराम अग्रवाल जी भीमराव शेगांवकर जी मैं भी अपने विचार व्यक्त किया।
अंत में धन्यवाद ज्ञापन देते हुए महाराष्ट्र सचिव सफदर सिद्दीकी जी ने बताया कि उन्होंने रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को सुविधा के लिए फुट ओवर ब्रिज बनाने के लिए रेल मंत्री एवं महाराष्ट्र के मंत्री को पत्र लिखा है. उन्होंने गाजियाबाद में ब्लड डोनेट कैंप लगाने के लिए उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष राजकुमार चौहान जी को धन्यवाद दिया.