मुख्य समाचार

आदिवासियों की हुंकार: 22 जून को छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में एक साथ सौंपा जाएगा ज्ञापन, रणनीति बनाने कल रायगढ़ में महाबैठक

छत्तीसगढ़, रायगढ़,

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क 

आदिवासियों की हुंकार: 22 जून को छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में एक साथ सौंपा जाएगा ज्ञापन, रणनीति बनाने कल रायगढ़ में महाबैठक

20जून 2026 रायपुर/रायगढ़। छत्तीसगढ़ में आदिवासी अधिकारों, संवैधानिक संरक्षण और समाज से जुड़े गंभीर साझा मुद्दों को लेकर विभिन्न आदिवासी संगठनों ने एकजुट होकर आर-पार की लड़ाई का बिगुल फूंक दिया है। “अबुवा दिसुम – अबुवा राज” और “मावा नाटे – मावा राज” के बुलंद नारों के साथ आगामी 22 जून 2026 को प्रदेश के सभी जिलों में एक साथ विशाल स्तर पर ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया है।

इस बड़े कदम को सफल बनाने और जमीनी रणनीति तैयार करने के लिए कल, यानी 21 जून 2026 (रविवार) को रायगढ़ जिले में एक विशेष और अत्यंत आवश्यक बैठक बुलाई गई है।

📍 रायपुर और वर्चुअल बैठक में बनी सर्वसहमति

गौरतलब है कि बीते 6 जून 2026 को राजधानी रायपुर में आदिवासी अधिकारों को लेकर राज्य स्तरीय संयुक्त बैठक संपन्न हुई थी, जिसमें समाज की प्रमुख समस्याओं पर व्यापक चर्चा के बाद सर्वसहमति बनी थी। इसके बाद, निर्णयों को धरातल पर उतारने के लिए 16 जून को एक संभागीय वर्चुअल बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से 22 जून को पूरे प्रदेश में एक साथ मोर्चा खोलने का कड़ा फैसला लिया गया।

🏢 रायगढ़ के ‘कंवर भवन’ में जुटेगा आदिवासी समाज

आगामी 22 जून के जिला स्तरीय आंदोलन की रूपरेखा, आपसी समन्वय और मजबूत रणनीति तय करने के लिए रायगढ़ जिले के समस्त आदिवासी संगठनों, जातीय संगठनों और समाज प्रमुखों को आमंत्रित किया गया है।

बैठक का विवरण:

दिनांक: 21 जून 2026 (रविवार)

समय: दोपहर 12:00 बजे (विशेष ध्यान दें)

स्थान: कंवर भवन, बोईरदादर, रायगढ़ (छत्तीसगढ़)

⚠️ ‘उपस्थिति अनिवार्य’ – समाज प्रमुखों की अपील

सर्व आदिवासी समाज (रूढ़ि जन्य परंपरा आधारित), सर्व आदिवासी समाज (पंजीकृत), गोंडवाना गोंड महासभा सहित छत्तीसगढ़ के समस्त 42 आदिवासी जाति समाजों और समन्वयकों ने संयुक्त रूप से अपील की है कि समाज और संवैधानिक अधिकारों की इस लड़ाई में सभी संगठनों व प्रमुखों की सक्रिय सहभागिता अत्यंत अनिवार्य है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!