मुख्य समाचार

प्लास्टिक के एक टुकड़े ने खोला राज, चौकीदार का हत्यारा साथी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़, रायगढ़

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क 

 

प्लास्टिक के एक टुकड़े ने खोला राज, चौकीदार का हत्यारा साथी गिरफ्तार

 

जय जोहार इंडिया TV न्यूज नेटवर्क– रायगढ़ के तमनार में हुए सनसनीखेज ‘अंधे कत्ल’ की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। जिसे पुलिस और दुनिया चश्मदीद समझ रही थी, वही शख्स निकला खूनी। महज़ खाना बनाने के विवाद ने एक दोस्त को दूसरे का दुश्मन बना दिया। कैसे एक प्लास्टिक के टुकड़े ने खोला राज?
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले का तमनार इलाका। 10 मार्च की सुबह यहां के मिलूपारा में तब सनसनी फैल गई, जब एक बिजली टावर के चौकीदार लखन चौधरी की खून से लथपथ लाश खेत की मेड़ पर मिली। पुलिस के सामने चुनौती बड़ी थी क्योंकि कोई सुराग नहीं था, सिवाय एक ‘चश्मदीद’ दोस्त के।
मृतक का साथी 63 वर्षीय अजहर अली पुलिस को मनगढ़ंत कहानियां सुनाता रहा। उसने दावा किया कि 4-5 नकाबपोश आए, उसे पीटा और लखन को उठा ले गए। लेकिन रायगढ़ एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर जब तमनार पुलिस ने वैज्ञानिक जांच शुरू की, तो झूठ की परतें उखड़ने लगीं।
 डॉक्टर को मृतक के मुंह में मिला प्लास्टिक का छोटा टुकड़ा।
आसपास किसी बाहरी व्यक्ति की आवाजाही के सबूत नहीं।
आरोपी हर बार बदल रहा था अपनी कहानी।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के मुंह से मिला प्लास्टिक का एक छोटा टुकड़ा इस केस का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की, तो आरोपी अजहर अली टूट गया। उसने कबूला कि खाना बनाने को लेकर हुए मामूली विवाद में उसने अपने भारी-भरकम टॉर्च से लखन पर ताबड़तोड़ वार किए और गला दबाकर उसे मार डाला।
शातिर आरोपी ने हत्या के बाद खून से सनी टॉर्च धो दी और अपने कपड़े जला दिए। इतना ही नहीं, लूट की झूठी कहानी गढ़ने के लिए उसने टावर की रस्सियां भी काट दी थीं। लेकिन जिस टॉर्च से उसने वार किया था, उसी का एक कोना टूटकर मृतक के मुंह में फंस गया था, जिसने कातिल की पहचान पक्की कर दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!