मुख्य समाचार
अवैध पत्थर परिवहन ने ली मजदूर की जान, जमरगी डी में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर
छत्तीसगढ़, रायगढ़, धरमजयगढ़,

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क
अवैध पत्थर परिवहन ने ली मजदूर की जान, जमरगी डी में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर
जय जोहार इंडिया TV न्यूज नेटवर्क धरमजयगढ़ | क्षेत्र के ग्राम जमरगी डी में आज एक हृदयविदारक हादसा हो गया। जंगल से पत्थर ढो रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर के पलटने से उस पर सवार मजदूर की दबकर मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना ने क्षेत्र में चल रहे अवैध उत्खनन और प्रशासनिक लापरवाही की पोल खोलकर रख दी है।

कैसे हुआ हादसा?
प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर में क्षमता से अधिक जंगली पत्थर लदा हुआ था। ड्राइवर ने वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रैक्टर बीच रास्ते में ही पलट गया। वाहन के नीचे दबने से मजदूर को संभलने का मौका तक नहीं मिला और उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

सवालों के घेरे में प्रशासन और वन विभाग
इस दर्दनाक हादसे ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, जिनका जवाब जनता ढूंढ रही है:
अवैध कारोबार:आखिर किसके संरक्षण में जंगल से पत्थरों का अवैध उत्खनन और परिवहन धड़ल्ले से जारी है?
-
-
मौन क्यों है जिम्मेदार: क्या वन विभाग और स्थानीय प्रशासन को इस अवैध खेल की भनक नहीं थी, या जानबूझकर अनदेखी की जा रही थी?
-
गरीब की बलि: ग्रामीणों का सीधा आरोप है कि अधिकारियों की मिलीभगत से यह काला कारोबार फल-फूल रहा है, जिसकी कीमत आज एक गरीब मजदूर को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी।
-
- वन मंडल धरमजयगढ़ वन परिक्षेत्र बोरो की घटना है, जो कि कई सवाल को जन्म दे रही है। वन रक्षक की मिली भगत के होने की संभावना जताई जा रही है।
“क्षेत्र में लंबे समय से जंगलों को खोखला किया जा रहा है। अगर समय रहते इन अवैध ट्रैक्टरों पर लगाम कसी जाती, तो आज यह परिवार बर्बाद नहीं होता।” — आक्रोशित ग्रामीण



