मुख्य समाचार

82 लाख का अवैध कबाड़ जब्त, 4 ट्रक पुलिस के कब्जे में, कबाड़ियों में हड़कंभ

छत्तीसगढ़ रायगढ़ धरमजयगढ़ छाल

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क 

ऑपरेशन प्रहार’: 82 लाख का अवैध कबाड़ जब्त, 4 ट्रक पुलिस के कब्जे में, कबाड़ियों में हड़कंभ

जय जोहार इंडिया TV न्यूज नेटवर्क रायगढ़ | 17 अप्रैल, 2026 रायगढ़ जिले में अवैध कारोबारियों के खिलाफ एसएसपी शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में चलाया जा रहा “ऑपरेशन प्रहार” पूरी रफ्तार पर है। छाल पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए चार ट्रकों में भरकर ले जाए जा रहे 81 टन से अधिक अवैध कबाड़ को जब्त किया है। जब्त किए गए कबाड़ और वाहनों की कुल कीमत 82.13 लाख रुपये आंकी गई है।’

मुखबिर से सटीक सूचना मिली थी कि हाटी से छाल होते हुए घरघोड़ा की ओर भारी मात्रा में अवैध कबाड़ का परिवहन किया जा रहा है। एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी छाल निरीक्षक नासिर खान ने टीम के साथ बेरियर पर सघन नाकेबंदी की। इस दौरान कोरबा की ओर से आ रहे चार संदिग्ध ट्रकों को रोका गया।
गिरफ्तार आरोपी और जब्त संपत्ति का विवरण
जांच के दौरान ट्रक चालकों के पास माल से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज नहीं मिले। पुलिस ने कबाड़ समेत चारों ट्रकों को राजसात कर चालकों को गिरफ्तार कर लिया है:
ट्रक क्रमांक चालक का नाम जप्त कबाड़ (लगभग) कुल मूल्य (वाहन सहित), CG-13-LA-3817 छोटे लाल यादव 25.10 टन 22.52 लाख रुपये, CG-12-S-1988 नरसिंग यादव 24.10 टन 22.37 लाख रुपये, CG-12-S-1525 छबिनाथ प्रसाद 16.06 टन 18.72 लाख रुपये CG-12-S-5839 अरविंद कुमार सिंह 15.76
पुलिस ने सभी चारों मामलों में धारा 35(क)(ड) BNSS एवं 303(2) BNS के तहत कार्यवाही करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
एसएसपी का सख्त संदेश: “अवैध कारोबारियों की खैर नहीं”
इस बड़ी सफलता पर एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जिले में अवैध कबाड़ के संग्रहण और परिवहन पर कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा:
“ऑपरेशन प्रहार का उद्देश्य अवैध नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करना है। व्यापारी और उद्योगपति केवल वैध कागजों के साथ ही व्यापार करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।”
इस पूरी कार्रवाई में छाल थाना प्रभारी निरीक्षक नासिर खान, प्रधान आरक्षक शंभू पाण्डेय, आरक्षक दिलीप सिदार, सतीश जगत और उमाशंकर भगत की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!