मुख्य समाचार

नर्सरी से शुरू हुआ सफर, अब बनीं टॉपर: जानिए डीएवी छाल की आद्याशा की सफलता का मंत्र”

छत्तीसगढ़, रायगढ़ धरमजयगढ़ छाल

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क 

नर्सरी से शुरू हुआ सफर, अब बनीं टॉपर: जानिए डीएवी छाल की आद्याशा की सफलता का मंत्र”

डीएवी छाल की आद्याशा परिदा ने किया टॉप,….मात्र एक अंक से की कमी…. फिर भी कैसे टॉप
गणित, विज्ञान, संस्कृत और सोशल साइंस में पूरे 100 अंक! आद्याशा की इस ऐतिहासिक सफलता से पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल।
जय जोहार इंडिया TV न्यूज नेटवर्क छाल/रायगढ़
CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित होते ही खुशियों की लहर दौड़ गई है। इस वर्ष डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, SECL छाल की छात्रा आद्याशा परिदा ने अपनी असाधारण प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया है। आद्याशा ने कुल 99.8% अंक प्राप्त कर न केवल अपने स्कूल, बल्कि अपने माता-पिता और जिले का मान बढ़ाया है।

मात्र 1 अंक से चूका परफेक्ट स्कोर
आद्याशा ने परीक्षा में कुल 500 में से 499 अंक प्राप्त किए हैं। उनके रिपोर्ट कार्ड की सबसे खास बात यह है कि उन्होंने 5 मुख्य विषयों में से 4 में 100 में से 100 अंक अर्जित किए हैं।
विषयवार अंकों का विवरण:
विषय प्राप्त अंक, गणित (Maths) 100 / 100, विज्ञान (Science) 100 / 100, संस्कृत (Sanskrit) 100 / 100, सोशल साइंस (S.St) 100 / 100, अंग्रेजी (English) 99 / 100
नर्सरी से शुरू हुआ था सफर
आद्याशा के माता-पिता, श्री देवशीष परिदा और श्रीमती सोमा परियाल ने बताया कि उनकी बेटी बचपन से ही पढ़ाई में काफी गंभीर रही है। आद्याशा ने इसी स्कूल (DAV छाल) में नर्सरी कक्षा से अपनी शिक्षा की शुरुआत की थी। आज उसी नींव ने एक मजबूत इमारत का रूप ले लिया है। 7 अप्रैल 2010 को जन्मी आद्याशा ने अपनी सफलता से साबित कर दिया है कि दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत से किसी भी लक्ष्य को पाया जा सकता है।
शिक्षकों और माता-पिता में खुशी की लहर
स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों ने आद्याशा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। सोशल मीडिया पर भी आद्याशा की मार्कशीट तेजी से वायरल हो रही है और लोग उन्हें “छाल की गौरव” बता रहे हैं।
मेरी इस सफलता के पीछे मेरे माता-पिता का सहयोग और शिक्षकों का सही मार्गदर्शन है। मैंने हमेशा निरंतरता (Consistency) पर ध्यान दिया।”
— आद्याशा परिदा, मेधावी छात्रा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!