मुख्य समाचार

कैंसर को मात हाटी के हाथ जिले में सबसे आगे निकलीं यहाँ की बेटियां

छत्तीसगढ़

कैंसर को मात हाटी के हाथ जिले में सबसे आगे निकलीं यहाँ की बेटियां

छाल :- जब जज्बा बड़ा हो और टीम साथ हो तो इतिहास बनते देर नहीं लगती। कुछ ऐसा ही नजारा ग्राम पंचायत हाटी में देखने को मिला जहाँ स्वास्थ्य विभाग और ग्रामीणों ने मिलकर जिले में सबसे बड़ा टीकाकरण रिकॉर्ड कायम किया है।

72 बालिकाओं ने चुनी सुरक्षित जिंदगी :-

सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ जंग का बिगुल फूंकते हुए हाटी प्रथमिक स्वास्थ केंद्र ने एक ही दिन में 72 बालिकाओं का टीकाकरण कर जिले में शीर्ष स्थान हासिल किया है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सुनील कुमार भोई, सुपरवाइजर  हाटी सेक्टर लालजी राठौर और उनकी टीम RHO ANM मितानिन की मेहनत का नतीजा है कि आज हाटी चर्चा का विषय बना हुआ है।सरपंच प्रेमकुमारी राठिया और भाजपा मंडल महामंत्री मुरारी लाल पटेल सहित स्थानीय नेताओं ने इस मुहिम को सफल बनाने में एड़ी चोटी का जोर लगा दिया। उनकी मौजूदगी ने अभिभावकों में भरोसे की एक नई लहर जगाई।

यह टीका 14 से 15 वर्ष की बालिकाओं को ही लगया गया

​रायगढ़ जिले में अब तक एक ही दिन में टीकाकरण सबसे अधिक संख्या में टीकाकरण रहा टीकाकरण के तुरंत बाद प्रमाण पत्र वितरण किया गया

सर्वाइकल कैंसर को जड़ से मिटाना है तो जागरूक होना ही होगा। जिसके लिए हाटी ने रास्ता दिखा दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!