रायगढ़ में जिस्मफरोशी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, पुलिस की रेड में 4 युवतियों समेत 6 हिरासत
छत्तीसगढ़, रायगढ़

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क
रायगढ़ में जिस्मफरोशी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़,
पुलिस की रेड में 4 युवतियों समेत 6 हिरासत
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है, कि टीवी टावर रोड में सनसनी फैल गई जब पुलिस की टीम दबिश दी, संभ्रांत इलाके की एक गली में पिछले कुछ दिनों से जिस्मफरोशी का यह घिनौना कारोबार चल रहा था। लेकिन बीती शाम चक्रधर नगर थाना पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने ‘ऑपरेशन क्लीन’ के तहत यहां अचानक दबिश दी। सादे लिबास और वर्दी में पहुंची पुलिस ने जब मकान को घेरा, तो भीतर मौजूद लोगों के होश उड़ गए।

पुलिस जैसे ही मकान के भीतर दाखिल हुई, वहां का नजारा देखकर अधिकारी भी दंग रह गए।
पूरे रिहायशी मकान को एक ‘वेश्यालय’ में तब्दील कर दिया गया था। पुलिस ने अलग-अलग कमरों से 4 युवतियों और 2 पुरुषों को संदिग्ध अवस्था में गिरफ्तार किया है। मौके से आपत्तिजनक सामग्रियां भी बरामद की गई हैं,
जो इस बात का प्रतीत होता हैं कि यहां बड़े पैमाने पर और संगठित तरीके से सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था।
इस खुलासे के बाद से स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश है। लोगों का आरोप है कि मकान मालिक सिर्फ मोटा किराया वसूलने के चक्कर में बिना किसी पुलिस वेरिफिकेशन के ऐसे संदिग्ध लोगों को मकान दे देते हैं।
फिलहाल पुलिस ने पकड़े गए सभी 6 आरोपियों से कड़ी पूछताछ की जा रही है।
इस मामले में अभी पुलिस का आधिकारिक बयान आना बाकी है।



