किसान के बेटे ने रचा इतिहास: नरकालो ग्राम से पहली बार पुलिस विभाग में चयन, पूरे गांव में जश्न का माहौल
छत्तीसगढ़ रायगढ़ धरमजयगढ़
जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क
किसान के बेटे ने रचा इतिहास: नरकालो ग्राम से पहली बार पुलिस विभाग में चयन, पूरे गांव में जश्न का माहौल
रायगढ़/धरमजयगढ़:- मेहनत, लगन और बुलंद हौसलों के आगे परिस्थितियां कभी दीवार नहीं बन सकतीं। इसे सच कर दिखाया है धरमजयगढ़ ब्लॉक के ग्राम नरकालो के एक साधारण किसान के बेटे रोहित कुमार राठिया का चयन पुलिस विभाग पर हुआ है। इस सफलता से न सिर्फ उनके परिवार की किस्मत बदली है, बल्कि पूरे गांव का नाम रोशन हुआ है।

परिवार की पहली सरकारी नौकरी
ग्राम नरकालो के रहने वाले मादी राम राठिया पेशे से एक साधारण किसान हैं, जो खेती-किसानी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनके घर में तीन बेटियां और इकलौता बेटा रोहित है। सीमित संसाधनों और आर्थिक चुनौतियों के बावजूद मादी राम ने अपने बच्चों की पढ़ाई-लिखाई में कोई कमी नहीं होने दी। रोहित की यह सफलता इसलिए भी बेहद खास है क्योंकि उनके पूरे परिवार में यह पहली शासकीय (सरकारी) नौकरी है।

गांव में खुशी का माहौल, बंधा बधाइयों का तांता
रोहित कुमार राठिया की इस उपलब्धि ने ग्राम नरकालो के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया है। यह पूरे गांव से पुलिस विभाग में लगने वाली पहली नौकरी है। जैसे ही रोहित के आरक्षक पद पर चयनित होने की खबर गांव पहुंची, पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई।
“रोहित ने यह साबित कर दिया कि अगर इरादे मजबूत हों, तो गांव की पगडंडियों से निकलकर भी आसमान छुआ जा सकता है।” — सरपंच नरकालो
आस-पास के लोग और ग्रामीण रोहित के घर पहुंचकर माता-पिता को मिठाई खिला रहे हैं और अपनी शुभकामनाएं दे रहे हैं। गांव के युवाओं के लिए रोहित अब एक रोल मॉडल बन चुके हैं।और शोशल मीडिया पर भी बधाई जारी है।



