कल देर साम अज्ञात वाहन की चपेट में आए, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर,
छत्तीसगढ़, रायगढ़, धरमजयगढ़, हाटी

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क
कल देर साम अज्ञात वाहन की चपेट में आए, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर, जांच में जुटी पुलिस
रायगढ़/धरमजयगढ़/छाल: घर से निकलते वक्त किसी ने नहीं सोचा था कि नियति रास्ते में ही काल बनकर इंतजार कर रही है। रायगढ़ जिले के छाल थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहाँ सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई, जबकि दूसरा जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है।
कैसे हुआ हादसा?
मिली जानकारी के अनुसार, छाल ग्राम के रहने वाले दो युवक कल देर शाम अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर किसी काम से कुदमुरा (जिला कोरबा) के लिए निकले थे। वे अभी ग्राम हाटी के पास कोरबा रोड पर पहुँचे ही थे कि अचानक एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक उछलकर सड़क पर जा गिरे।
अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम
हादसे के तुरंत बाद राहगीरों की सूचना पर डायलब 112 की टीम मौके पर पहुँचे। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन बेहद अफसोस की बात है कि एक युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

वही, दूसरे युवक की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। छाल अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद, उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे उच्च संस्थान के लिए रेफर कर दिया है।
जांच में जुटी पुलिस
घटना की खबर मिलते ही छाल थाना पुलिस हरकत में आ गई है। मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। टक्कर मारकर फरार होने वाले अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश के लिए पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ और सड़कों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।



