मुख्य समाचार

सांप के काटने से गंभीर हुए व्यक्ति को डॉ. पैकरा की टीम ने दिया नया जीवन; स्वस्थ होकर लौटे घर

छत्तीसगढ़, रायगढ़, धरमजयगढ़, छाल

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क 

सांप के काटने से गंभीर हुए व्यक्ति को डॉ. पैकरा की टीम ने दिया नया जीवन; स्वस्थ होकर लौटे घर

जय जोहार इंडिया TV न्यूज नेटवर्क रायगढ़ धरमजयगढ़ छाल – प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छाल के चिकित्सा अधिकारी डॉ. पैकरा और उनकी टीम की त्वरित सूझबूझ एवं कर्तव्यनिष्ठा से एक व्यक्ति को नया जीवन मिला है। सांप के डंसने (स्नेक बाइट) से गंभीर स्थिति में पहुंचे ग्रामीण का समय पर सही उपचार कर जीवन रक्षा की गई।

खेत भ्रमण के दौरान हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम कीदा निवासी 55 वर्षीय बुजुर्ग खेत की ओर गए हुए थे। इसी दौरान एक अत्यंत जहरीले सांप ने उन्हें काट लिया। सांप का जहर शरीर में फैलते ही उनकी हालत बिगड़ने लगी।

परिजनों की सतर्कता और तत्काल इलाज

घटना के तुरंत बाद घबराए परिजनों ने बिना समय गंवाए बुजुर्ग को निजी वाहन के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, छाल पहुंचाया। मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए वहां  डॉ. पैकरा ने बिना देरी किए अपनी टीम को आपातकालीन प्रारंभ कर दी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC), छाल का यह वाकया डॉक्टरों के समर्पण और त्वरित निर्णय क्षमता की एक बेहतरीन मिसाल है।

 

डॉ. पैकरा की अपील:

“सर्पदंश झाड़-फूंक से नहीं, सही और समय पर इलाज से ठीक होता है। सांप काटने पर घबराएं नहीं—झाड़-फूंक में कीमती समय बर्बाद न करें, मरीज को तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल/प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाएं।”

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!