मुख्य समाचार

सर्व आदिवासी समाज पलारी की बैठक संपन्न: 24 अक्टूबर को वार्ड 15 में सामुदायिक भवन का होगा भूमिपूजन

छत्तीसगढ़

जय जोहार इंडिया TV, क्षेत्र के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क 

सर्व आदिवासी समाज पलारी की बैठक संपन्न: 24 अक्टूबर को वार्ड 15 में सामुदायिक भवन का होगा भूमिपूजन

नवनिर्मित भवन के बेहतर निर्माण के लिए निगरानी समिति का किया गया गठन
बैठक से पूर्व पदाधिकारियों व युवाओं ने गोंडवाना भवन में चलाया स्वच्छता अभियान

जय जोहार इंडिया TV न्यूज छत्तीसगढ़ 17 अक्टूबर 2026 पलारी गोंडवाना भवन पलारी में सर्व आदिवासी समाज पलारी की एक आवश्यक बैठक सफलतापूर्वक आयोजित की गई। इस बैठक में समाज के सर्वांगीण विकास, सामुदायिक भवन निर्माण तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई और कई महत्वपूर्ण निर्णय सर्वसम्मति से लिए गए।

24 अक्टूबर को भूमिपूजन समारोह

बैठक के दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि नगर पंचायत पलारी के वार्ड क्रमांक 15 में माननीय मुख्यमंत्री द्वारा घोषित सर्व सुविधायुक्त सामुदायिक भवन का भूमिपूजन कार्यक्रम आगामी 24 अक्टूबर 2026 (दिन शनिवार) को भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा।

निगरानी समिति का हुआ गठन

सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और समयसीमा के भीतर पूरा हो, इसके लिए समाज द्वारा एक विशेष निगरानी समिति का भी गठन किया गया। यह समिति निर्माण कार्य की देख-रेख और गुणवत्ता पर सतत नज़र रखेगी।

गोंडवाना भवन परिसर में स्वच्छता अभियान

बैठक के शुभारंभ से पूर्व गोंडवाना भवन परिसर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। समाज के वरिष्ठों एवं युवाओं ने मिलकर परिसर के कमरों और मैदान की साफ-सफाई की।

इस अवसर पर सर्व आदिवासी समाज के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं युवा कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे, जिनमें: प्रदेश उपाध्यक्ष: कमलेश ध्रुव, ब्लॉक अध्यक्ष (पलारी): डॉ. बी.एस. ध्रुव, उपाध्यक्ष: यू.के. नागवंशी, छन्नू लाल ध्रुव, लवन महासभा अध्यक्ष: शिव सिंह नेताम, महासचिव: जनक राम ध्रुव, जिला उपाध्यक्ष व सचिव: भानु ध्रुव, सहसचिव: मुन्ना लाल ध्रुव, युवा प्रभाग ब्लॉक अध्यक्ष: अजय ध्रुव, जिला युवा प्रभाग उपाध्यक्ष: रवि ध्रुव, युवा संरक्षक: कृष्णा ध्रुव, वरिष्ठ समाजसेवी: दया राम ध्रुव, श्यामबाबू ध्रुव, तीज राम ध्रुव, चंदन ध्रुव, हेमंत कुमार ध्रुव एवं राजकुमार ध्रुव सहित बड़ी संख्या में स्वजातीय जन शामिल हुए।।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!