सर्व आदिवासी समाज तखतपुर और विजयपुर समिति ने माँ महामाया दाई को अर्पित की पंचमी भेंट, क्षेत्र की खुशहाली की कामना
छत्तीसगढ़,

जय जोहार इंडिया TV, क्षेत्र के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क
सर्व आदिवासी समाज तखतपुर और विजयपुर समिति ने माँ महामाया दाई को अर्पित की पंचमी भेंट, क्षेत्र की खुशहाली की कामना
जय जोहार इंडिया TV न्यूज तखतपुर / विजयपुर: सर्व आदिवासी समाज तखतपुर एवं जय आदिवासी जन कल्याण समिति विजयपुर के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम विजयपुर में एक भव्य और पारंपरिक यात्रा निकाली गई। मंदार की थाप और गाजे-बाजे के साथ बूढ़ादेव किला से शुरू हुई यह यात्रा पूरे ग्राम विजयपुर का भ्रमण करते हुए आगे बढ़ी।

यात्रा के दौरान समाज के प्रमुखों और सदस्यों ने सबसे पहले बूढ़ादेव पर जलाभिषेक किया। इसके पश्चात, माँ महामाया दाई के दरबार में पहुँचकर सेवा-अर्जी अर्पित की गई और विधि-विधान के साथ पंचमी भेंट चढ़ाई गई। इस पावन अवसर पर माता को चुनरी ओढ़ाकर सम्पूर्ण भू-भाग की सुख-समृद्धि, खुशहाली, शांति और जनकल्याण के लिए मंगलकामना की गई।
माँ महामाया दाई से प्रार्थना की गई कि वे सम्पूर्ण मानव समाज पर अपनी विशेष कृपा बनाए रखें और सभी के जीवन में सुख, शांति व समृद्धि का संचार करें।

यह प्रमुख गणमान्य रहे उपस्थित: इस धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन में सर्व आदिवासी समाज के प्रमुख—पी.आर. ध्रुव, कुंवर सिंह मार्को, लव सिदार, नितिन प्रधान, बबलू मरकाम, दादू सिंह नेटी, मनीषा नेताम, पूजा ध्रुव, किरण खुसरो, अनीता पोर्ते, रीना खुशरो, श्रीराम मरावी, दिलेश्वर मरावी, दिल्हरण, शिव सिंह ध्रुव, जलस मरावी, महेश ध्रुव, जगदीश मरकाम, समारु ध्रुव, कुंज बिहारी मरकाम, श्रीराम ध्रुव, विजय मरावी सहित बड़ी संख्या में समाज के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।



