मुख्य समाचार

सिविल जज के 48 पदों की चयन सूची जारी, रायपुर DD नगर की युवती ने बनाई टॉप में जगह….

Jai johar India TV

देश प्रदेश के सबसे तेज न्यूज नेटवर्क jai johar India TV न्यूज नेटवर्क

सिविल जज के 48 पदों की चयन सूची जारी, रायपुर DD नगर की युवती ने बनाई टॉप में जगह….

रायपुर – छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने गुरुवार को सिविल जज के 48 पदों की अंतिम चयन सूची जारी कर दी है। साक्षात्कार के बाद जारी चयन सूची में दीनदयाल उपाध्याय नगर की रहने वाली ईशानी अवधिया ने पहला स्थान और दूसरे स्थान पर अर्पित गुप्ता और तीसरे स्थान पर मानसी बिस्ट रही है। वहीं सिविल जज परीक्षा परिणाम के टाॅप टेन में 9 बेटियों ने अपना स्थान बनाने में बड़ी कामयाबी हासिल की है।गौरतलब है कि सिविल जज के 48 पदों के लिए जून महीने में परीक्षा ली गई थी। परीक्षा परिणाम अगस्त महीने में जारी किए गए। प्राप्त अंको के आधार पर 152 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए चिन्हित किया गया था। आपको बता दें कि साक्षात्कार के अंतिम दिन ही आयोग ने अंतिम चयन सूची भी जारी की है। सीजीपीएससी द्वारा जारी चयन सूची में दीनदयाल उपाध्याय नगर की रहने वाली ईशानी अवधिया ने तीसरे प्रयास में पहला स्थान पाने में बड़ी कामयाबी हासिल की है।।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Don`t copy text!