मुख्य समाचार

बिजली विभाग की तत्परता बनी मिसाल, नगर पंचायत की लापरवाही पर उठे सवाल

छत्तीसगढ़, रायगढ़, धरमजयगढ़

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क 

 

बिजली विभाग की तत्परता बनी मिसाल, नगर पंचायत की लापरवाही पर उठे सवाल

 

धर्मजयगढ़, 9 जून 2026। धर्मजयगढ़ में मंगलवार रात एक बार फिर बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि इस बार बिजली विभाग की त्वरित कार्रवाई ने नागरिकों का ध्यान आकर्षित किया। स्थानीय लोगों के अनुसार शिकायत करने पर पता चला कि बिजली विभाग की टीम पहले से ही पॉल मेडिकल के सामने आए फॉल्ट को सुधार चुकी थी और गांधी चौक क्षेत्र में लाइन सुधार कार्य के लिए रवाना हो गई थी।

नागरिकों ने रात के समय भी सक्रिय रहकर कार्य करने वाले बिजली विभाग के कर्मचारियों की सराहना करते हुए उनकी कार्यशैली को जिम्मेदार और जनहितैषी बताया।

 

वहीं दूसरी ओर नगर पंचायत प्रशासन, विशेषकर मुख्य नगरपालिका अधिकारी (सीएमओ) की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े हो रहे हैं। नगर के विभिन्न क्षेत्रों में पेड़ों की टहनियां बिजली की हाई-टेंशन एवं लो-टेंशन लाइनों को छूती हुई दिखाई दे रही हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि मानसून पूर्व आवश्यक पेड़ छंटाई कार्य समय पर नहीं कराया गया, जिससे भविष्य में बड़े फॉल्ट और दुर्घटनाओं की आशंका बनी हुई है।

 

नागरिकों ने सवाल उठाया है कि आखिर पेड़ों की कटाई-छंटाई का कार्य कब शुरू होगा? क्या प्रशासन किसी बड़े नुकसान या व्यापक बिजली बाधित होने की घटना का इंतजार कर रहा है? लोगों का कहना है कि हर वर्ष बरसात के मौसम में ऐसी समस्याएं सामने आती हैं, लेकिन समय रहते स्थायी समाधान नहीं किया जाता।

 

स्थानीय नागरिकों ने नगर पंचायत प्रशासन से मांग की है कि मानसून के दौरान संभावित समस्याओं को देखते हुए युद्ध स्तर पर पेड़ छंटाई अभियान चलाया जाए, ताकि बिजली व्यवस्था सुचारु बनी रहे और आम जनता को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।

 

धर्मजयगढ़ की जनता का कहना है कि जहां एक ओर बिजली विभाग अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी तत्परता से कर रहा है, वहीं नगर पंचायत को भी अपने दायित्वों के प्रति गंभीरता दिखानी चाहिए।।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!
sweet bonanza gates of olympus deneme bonusu deneme bonusu veren siteler casino siteleri slot siteleri