भीषण सड़क हादसा, यात्रियों से भरी बस पलटी, आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल
छत्तीसगढ़ जशपुर

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क
भीषण सड़क हादसा, यात्रियों से भरी बस पलटी, आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल
डेस्क खबर छत्तीसगढ़ जशपुर जिले के बागबहार थाना क्षेत्र से एक बड़े सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। यहाँ यात्रियों से खचाखच भरी एक निजी ‘ओम बस’ अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में बस में सवार लगभग आधा दर्जन (6 से अधिक) यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं।
सोनाजोरी से पत्थलगांव आ रही थी बस
जानकारी के मुताबिक, ओम ट्रेवल्स की यह बस यात्रियों को लेकर सोनाजोरी से पत्थलगांव की ओर आ रही थी। इसी दौरान बागबहार थाना क्षेत्र के खाडामाचा के पास चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और रफ्तार तेज होने के कारण बस बीच सड़क पर ही पलट गई। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को बस से बाहर निकालना शुरू किया।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंची। ग्रामीणों और राहगीरों की मदद से गंभीर रूप से घायल यात्रियों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की गई।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि पहली प्राथमिकता सभी घायलों को जल्द से जल्द बेहतर इलाज मुहैया कराना है। हादसे के सही कारणों का पता पुलिस की शुरुआती जांच के बाद ही चल पाएगा।


