मुख्य समाचार
रेडक्रॉस में सदस्यता अभियान को दें बढ़ावा-कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल कलेक्टर श्री गोयल ने कहा निर्धारित मानक अनुसार हो नए वृद्धाश्रम भवन का डिजाइन कलेक्टर श्री गोयल की अध्यक्षता में रेडक्रॉस सोसायटी की बैठक आयोजित
जय जोहार इंडिया TV छत्तीसगढ़ रायगढ़

जय जोहार इंडिया TV भारत के सबसे लोकप्रिय वेब पोर्टल
रेडक्रॉस में सदस्यता अभियान को दें बढ़ावा-कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल
कलेक्टर श्री गोयल ने कहा निर्धारित मानक अनुसार हो नए वृद्धाश्रम भवन का डिजाइन
कलेक्टर श्री गोयल की अध्यक्षता में रेडक्रॉस सोसायटी की बैठक आयोजित
जय जोहार इंडिया TV रायगढ़, 22 जुलाई 2024/ कलेक्टर एवं अध्यक्ष भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी रायगढ़ श्री कार्तिकेया गोयल की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी रायगढ़ के कार्यकारिणी समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में हुई। कलेक्टर श्री गोयल ने रेडक्रॉस सोसाइटी के माध्यम से लोगों को बेहतर सेवा प्रदाय किए जाने के लिए स्वास्थ्य सहित अन्य क्षेत्रों में भी जनभागीदारी की गतिविधियां अधिक से अधिक संचालित करते हुए लोगों के बीच जागरूकता फैलाए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

कलेक्टर श्री गोयल ने कहा कि रेडक्रॉस में सदस्यता अभियान को बढ़ाया जाए जिससे जरूरतमंद लोगों के लिए चलने वाली सेवा गतिविधियों का दायरा विस्तृत हो। इसमें जूनियर और यूथ रेडक्रॉस के तहत महाविद्यालयों में उन्होंने रेडक्रॉस द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर और जतन केंद्र में संचालित फिजियोथेरेपी सेंटर के बारे में विस्तार से जानकारी ली। कलेक्टर श्री गोयल ने जतन केंद्र स्थित फिजियोथेरेपी सेंटर के संचालन के बारे में जानकारी ली। यहां भवन के मरम्मत के साथ नए उपकरणों की आवश्यकता बताई गई। कलेक्टर श्री गोयल ने भवन का निरीक्षण कर जरूरी कामों का प्राक्कलन बनाने के निर्देश दिए। साथ ही आवश्यक उपकरणों की अप्रूव्ड सूची प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री गोयल ने रेडक्रॉस सोसायटी के काम-काज की समीक्षा की। रेडक्रॉस में किफायती दरों पर दवा की उपलब्धता के साथ ही नई उप शाखा खोलने पर चर्चा हुई। कलेक्टर श्री गोयल ने मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में रेडक्रॉस मेडिकल स्टोर की उप शाखा खोलने की कार्यवाही खोलने ली प्रक्रिया आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ.बी.के.चंद्रवंशी, डॉ.एच.एस.उरांव, सिविल सर्जन डॉ.उषा किरण भगत, श्री संतोष अग्रवाल, प्रो.अम्बिका वर्मा, श्री मुकेश शर्मा, श्री रामनिवास मोड़ा, श्री विजय अग्रवाल, श्री बी.के.सिंह, श्री हेमंत वर्मा, श्री संजीव चौहान, श्री दिनेश अग्रवाल, श्री गोपी ठाकुर, डॉ.मुकुन्द अग्रवाल, श्री मदन गर्ग, श्री नटवर अग्रवाल, श्री शिव शर्मा, श्री युसूफ छाया सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।




