जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क
सेवा पखवाड़ा को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला गुरुवार को
संवाददाता इन्दरसिंह जमरे बड़वानी 9644642595
जय जोहार इंडिया TV न्यूज बड़वानी:- भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यशाला 11 सितंबर, गुरुवार को सैंधवा में आयोजित की जाएगी।
जिला मीडिया प्रभारी सुनील भावसार ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यशाला का आयोजन जिला अध्यक्ष अजय यादव की अध्यक्षता में दोपहर 12 बजे से निवाली रोड स्थित होटल गोल्ड शाइन सैंधवा में किया जाएगा। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में संगठन सम्भाग प्रभारी राघवेंद्र गौतम व विशेष अतिथि के रूप में संगठन जिला प्रभारी नंदकिशोर पाटीदार उपस्थित होकर अपना मार्गदर्शन देंगे।
जिला अध्यक्ष अजय यादव ने जानकारी देते हुए बताया की भाजपा प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 2 अक्टूम्बर गांधी जयंती तक सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जाएगा। सेवा प्रकल्पों के अंतर्गत जिला, मण्डल व बूथ स्तर तक अनेक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। कार्यक्रम की सम्पन्नता विषय को लेकर उक्त कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।
बैठक में जिला पदाधिकारीगण, जनप्रतिनिधिगण, सभी मोर्चो के जिला अध्यक्ष, सभी मण्डल अध्यक्ष, सेवा पखवाड़ा के जिला एवं मण्डल संयोजक व सहसंयोजक तथा आपेक्षित श्रेणी के कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।