मुख्य समाचार

बनखेड़ी कॉलेज में “स्वास्थ्य शिविर, स्वच्छता एवं एच.आई .वी /एड्स जागरूकता कार्यशाला कार्यक्रम”संपन्न : – 

मध्यप्रदेश, नर्मदापुरम, बनखेड़ी

जय जोहार इंडिया TV भारत के सबसे लोकप्रिय वेब पोर्टल 

बनखेड़ी कॉलेज में “स्वास्थ्य शिविर, स्वच्छता एवं एच.आई .वी /एड्स जागरूकता कार्यशाला कार्यक्रम”संपन्न : – 

अर्जुन सारसर (बनखेड़ी)
जय जोहार इंडिया TV डेस्क खबर मध्य प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति ,भोपाल के पत्र क्रमांक – 1756 /2024 – 25 ,दिनांक 7 अगस्त,2024 के अनुपालन में व नोडल अधिकारी राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम नर्मदा पुरम के निर्देशानुसार ,आज दिनांक 26 सितंबर ,2024 को शासकीय महाविद्यालय बनखेड़ी के प्राचार्य डॉक्टर सतीश पीपलोदी जी के मार्गदर्शन में महाविद्यालय के कक्ष क्रमांक 03 में शैक्षणिक, कार्यालयीन स्टाफ, रेड रिबन एवं एन. एस. एस सदस्यों तथा काफी संख्या में अन्य विद्यार्थियों की उपस्थिति के बीच प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनखेड़ी के 06 सदस्यीय डॉक्टर्स टीम के सहयोग से महाविद्यालयीन रेड रिबन क्लब द्वारा एच.आई.वी /एड्स जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। सर्वप्रथम स्वास्थ्य विभाग की श्रीमती उमा कहार ने एचआईवी/ एड्स कार्यशाला की शुरुआत की ,उन्होंने एच.आई.वी एवं एड्स के विषय में इस बीमारी के होने के कारण एवं निवारण पर प्रकाश डाला ।कुमारी सोनिका राने ने एच.आई.वी क्या है ?उस प्रक्रिया को स्पष्ट किया।श्री प्रवीण पी.आर ने एच.आई.वी से संक्रमित व्यक्ति की स्थिति बया की। सैंक्य पाटीदार ने एड्स से बचाव के उपाय सुझाए। डॉ. कमल सिंह वर्मा ने एच.आई.वी/ एड्स संबंधी सभी पहलुओं की विस्तार से व्याख्या की। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्वच्छता पर भी अपनी बहुत सारी बातें रखी।
इस टीम ने कॉलेज में स्वास्थ्य परीक्षण के अंतर्गत बहुत सारे विद्यार्थियों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया और उन्हें दवाएं भी वितरित की। इस कार्यक्रम में शैक्षणिक स्टाफ की ओर से रेड रिबन क्लब प्रभारी डॉ.नंदलाल पटेल,एन.एस.एस अधिकारी डॉ. जगतसिंह बामनिया, डॉ अजय कौशिक ,डॉ. आशीष बिलोरी ,डॉ राजेंद्र कुमार पटेल, डॉ. सुहाना गुप्ता, श्री अनूप साहू आदि तो कार्यालयीन स्टाफ की ओर से श्री दीपक उइके,श्री संदीप सोनी ,सुनील मेहरा ,श्री देवेंद्र कुमार विश्वकर्मा ,श्री बृजेश कुमार राय आदि भी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में काफी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!