मुख्य समाचार

धरमजयगढ़ के जंगल में हाथी की संदिग्ध मौत! नवागांव–बरतापाली में मिला शव, करंट लगने की आशंका से मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़, रायगढ़, धरमजयगढ़

जय जोहार इंडिया TV क्षेत्र के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क 

 

धरमजयगढ़ के जंगल में हाथी की संदिग्ध मौत! नवागांव–बरतापाली में मिला शव, करंट लगने की आशंका से मचा हड़कंप

 

वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, मौत के कारणों की जांच जारी; पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा बड़ा खुलासा।

 

जय जोहार इंडिया TV

 

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। धरमजयगढ़ रेंज अंतर्गत नवागांव–बरतापाली के जंगल में एक हाथी का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया है।

 

जंगल में हाथी का शव मिलने की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

 

प्रारंभिक तौर पर घटनास्थल की परिस्थितियों को देखते हुए हाथी की मौत बिजली करंट की चपेट में आने से होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों को लेकर अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

 

वन विभाग की टीम घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर रही है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि हाथी की मौत करंट लगने से हुई है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।

लेकिन इस घटना ने एक बार फिर जंगल में वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

आखिर नवागांव–बरतापाली के जंगल में हाथी की जान किन परिस्थितियों में गई? क्या यह बिजली करंट का मामला है? और यदि करंट से मौत हुई है, तो इसके लिए जिम्मेदार कौन है?

 

फिलहाल इन सभी सवालों के जवाब जांच के बाद ही सामने आएंगे।

 

धरमजयगढ़ के जंगल से सामने आई इस घटना पर जय जोहार इंडिया TV की नजर बनी हुई है।

 

जय जोहार! खबरों के लिए जुड़े रहिए जय जोहार इंडिया TV डिजिटल न्यूज नेटवर्क के साथ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!