मुख्य समाचार

छत्तीसगढ़ के इस जिले में एक ही परिवार के 5 लोगो को पड़ोसी ने कर दी हत्या…फिर हत्यारे ने ये कदम उठाया

जय जोहार इंडिया TV न्यूज नेटवर्क

जय जोहार इंडिया TV भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क 

छत्तीसगढ़ के इस जिले में एक ही परिवार के 5 लोगो को पड़ोसी ने कर दी हत्या…फिर हत्यारे ने ये कदम उठाया

जय जोहार इंडिया TV न्यूज नेटवर्क:-

छत्तीसगढ़ /सारंगढ़:- सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के सलिहा थाना क्षेत्र से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

थरगांव में एक ही परिवार के पांच लोगों की हथौड़ा और टंगिया से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी गई, इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद को फांसी के फंदे से लटका लिया। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है, वहीं पुलिस आलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे हुए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, सारंगढ़ जिला मुख्यालय से करीब 37 किलोमीटर दूर स्थित सलीहा थाना क्षेत्र के ग्राम थरगांव (चादंन) में एक ही परिवार के 5 लोगों की एक आरोपी ने हत्या कर दी। उसके बाद हत्यारे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

इस हत्याकांड में मृतकों के नाम हेमलाल, जगमती, मिरा और मिरा के पुत्र सहित दो मासूम हैं। वहीं हत्यारा पप्पू टेलर पड़ोसी बताया जा रहा है।

सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के एसपी पुष्कर शर्मा ने इस मामले की पुष्टि की है।

 पुलिस बल मौके पर पहुच गया है। आगे की कार्यवाही जारी है, इस मामले में जांच के बाद ही ज्यादा जानकारी मिल पाएगी।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!