मुख्य समाचार

शराब बंद कराने बायसी गांव की महिलाएं पहुंची थाना, महुआ शराब की खरीदी बिक्री सें गांव में बढ़ रही परेशानी 

जय जोहार इंडिया TV न्यूज

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क 

शराब बंद कराने बायसी गांव की महिलाएं पहुंची थाना, महुआ शराब की खरीदी बिक्री सें गांव में बढ़ रही परेशानी 

 

जय जोहार इंडिया TV न्यूज 29,07, 2024, रायगढ़/ धरमजयगढ-रायगढ़  धरमजयगढ़ क्षेत्र में बीते कई महीनों सें कच्ची महुआ शराब को पूर्ण रूप सें बंद कराने को लेकर कई गांव की महिलाएं धरमजयगढ़ थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंप चुकी हैं। इसी कड़ी में आज बायसी गांव, लाखपतरा, बीजापतरा की दर्जनों महिलाएं अपने गांव में भी पूर्ण रूप सें महुआ शराब को बंद करवाने धरमजयगढ़ थाना पहुंच थाना प्रभारी कमला पुसाम को ज्ञापन सौंप कार्यवाही करने की मांग की।

महिलाओं का कहना है कि गांव में महुआ शराब खरीदी बिक्री के कारण बाहरी लोगों का आना जाना बढ़ गया हैं। जिसके चलते गांव की महिलाए अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। और उन्हें अन्य कई प्रकार के दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसीलिए आज सभी महिलाएं धरमजयगढ़ थाना पहुंच अवैध महुआ शराब पर कड़ी कार्यवाही करते हुए शराब बंदी की मांग की।

जिसमे थाना प्रभारी द्वारा महिलाओं को आस्वासन दिया गया की गांव की महिलाओं की मांग पर थाना द्वारा महुआ शराब की खरीदी बिक्री पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!