मुख्य समाचार
पुलिस ने महिला से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा
(कीदा) छत्तीसगढ़, रायगढ़,

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय वेब पोर्टल
पुलिस ने महिला से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा
पुसौर पुलिस ने महिला से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा
जय जोहार इंडिया TV पुलिस डेस्क खबर *02 नवंबर, रायगढ़* । पुसौर पुलिस ने महिला द्वारा दर्ज कराई गई दुष्कर्म की रिपोर्ट पर तत्परता पूर्वक कार्यवाही करते हुए आज आरोपी नेहरू खडिया (56 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
घटना के अनुसार, पीड़िता ने पुलिस को बताया कि तबियत ठीक नहीं लगने से वह कल शाम करीब 6:30 बजे अपने घर के बाहर परछी में बैठी थी, तभी आरोपी नेहरू खडिया वहां पहुंचा और जबरन उसे गली की ओर ले जाकर उसके साथ गलत काम किया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग वहां पहुंचे, जिसके बाद आरोपी वहां से भाग गया।




