मुख्य समाचार
ट्रांसपोर्ट ऑफिस में हुई चोरी का पर्दाफाश : 6 आरोपी गिरफ्तार, ट्रेलर टायर और बैटरियां बरामद
(कीदा) छत्तीसगढ़, रायगढ़,

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय वेब पोर्टल
ट्रांसपोर्ट ऑफिस में हुई चोरी का पर्दाफाश : 6 आरोपी गिरफ्तार, ट्रेलर टायर और बैटरियां बरामद
आरोपियों में चार चोर और दो चोरी की संपत्ति के खरीददार शामिल*
आरोपियों से ₹93,000 की संपत्ति जब्त, चोरी और संगठित अपराध की धाराओं पर घरघोड़ा पुलिस ने की कार्रवाई*
जय जोहार इंडिया TV न्यूज *21 दिसंबर, रायगढ़* । एसपी श्री दिव्यांग पटेल के दिशा निर्देशन पर अपराधों पर अंकुश लगाने की दिशा में संगठित होकर अपराध करने वालों पर पुलिस भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं पर कार्रवाई की जा रही है । इसी क्रम में घरघोड़ा पुलिस ने एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए ट्रांसपोर्ट ऑफिस से चोरी करने वाले चार आरोपियों और चोरी की संपत्ति खरीदने वाले दो लोगों सहित कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की संपत्ति—ट्रेलर टायर, बैटरी और अन्य उपकरण—कुल 93,000 रुपये की बरामद की है।




